रांची: गोस्सनर कॉलेज के फैकल्टी मेम्बर और रांची के युवा फिल्मकार अनुज कुमार ने तीन नई फिल्मों की शूटिंग का काम आज पूरा कर लिया.
पूर्व में पर्यावरणीय समस्या और सामाजिक मुद्दे ओर बनाई गई “टर्टल स्टोरी” और “बिलोंगिंग टू अनटचेबल्स” जैसी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड विनिंग फिल्म से चर्चित हुए अनुज ने तीन महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी नई फिल्में बनाई है. बाल विवाह, वृद्ध महिलाओं के सम्मान और वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों की जिंदगी और समाज में व्याप्त कुरीतियों को केंद्र में रखकर बनाई जा रही फिल्मों की शूटिंग आज समाप्त हो गया.

रांची के साईनाथ यूनिवर्सिटी और नालसा रांची के सहयोग से ये तीनों शार्ट फिल्में बनाई जा रही हैं. इनको लेकर अनुज कुमार ने कहा कि उनकी ये तीनों शार्ट फिल्में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दिखाते हुए एक बेहतर समाज को लेकर सकारात्मक सीख देती है.
शूटिंग के बाद अब इन तीनों फिल्मों के संपादन यानी एडिटिंग, साउंड एडिटिंग का काम शुरू होगा. फिल्म तैयार होने के बाद इन शार्ट फिल्मों को रिलीज किया जाएगा. सोशल मीडिया यूट्यूब पर भी लोग इसे देख सकेंगे.

इन शार्ट फिल्मों में राजेश कुमार, विकास कुमार, पवन प्रेमी, चिरंजन गोस्वामी, नवनीत कुमार ने सहयोगी की भूमिका निभाई है. अनुज कुमार ने बताया कि अभी यह फिल्म पूरे विश्व के फिल्म फेस्टिवल में ट्रैवल कर करेगी और अभी इस साल कई और बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है.


