हाल ही में कार निर्माता कंपनी Volkswagen India ने अपनी Volkswagen Taigun Facelift से पर्दा उठाया था. अब कंपनी ने अपनी इस कार की कीमतों की घोषणा कर दी है. नई Taigun Facelift को 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है. इस कीमत पर Volkswagen की यह कॉम्पैक्ट SUV अपनी पिछली शुरुआती कीमत से करीब 42,000 रुपये कम है.
नए फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत इसके फुली लोडेड 1.5-लीटर ऑटोमैटिक वर्जन के लिए 19.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसकी कीमतों की घोषणा के साथ ही कंपनी ने एक एश्योर्ड बायबैक प्लान की भी घोषणा की है, जो 3 साल या 30,000 किलोमीटर तक इस्तेमाल किए गए वाहनों के लिए SUV की एक्स-शोरूम कीमत का 75 प्रतिशत रेज़िडुअल वैल्यू (बची हुई कीमत) देने का वादा करता है. हालांकि यह प्लान केवल उन लोगों पर लागू होगा जो 31 मई, 2026 से पहले नई Taigun फेसलिफ्ट की बुकिंग करेंगे.
Volkswagen Taigun Facelift की कीमत
| Taigun Facelift वेरिएंट के नाम | 1.0-लीटर MT विकल्प की कीमत | 1.0-लीटर AT विकल्प की कीमत | 1.5-लीटर DSG विकल्प की कीमत |
| Comfortline | 11 लाख रुपये | – | – |
| Highline | 12.70 लाख रुपये | 13.80 लाख रुपये | – |
| Highline Plus | 14.30 लाख रुपये | 15.45 लाख रुपये | – |
| GT Line | 14.60 लाख रुपये | 15.75 लाख रुपये | – |
| Topline | 16 लाख रुपये | 17.17 लाख रुपये | – |
| GT Plus Chrome | – | – | 19 लाख रुपये |
| GT Plus Sport | – | – | 19.30 लाख रुपये |
Volkswagen Taigun Facelift का एक्सटीरियर
नई Taigun फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर हिस्से में भी बड़े बदलाव किए गए हैं. नई Taigun फेसलिफ्ट में सामने का हिस्सा (फ्रंट फेशिया) बदला हुआ नज़र आता है, और ऐसा लगता है कि इसकी हेडलाइट्स पर भी फिर से काम किया गया है.

इसके अलावा, सामने वाले बंपर को भी नए सिरे से डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह पिछले मॉडल के मुकाबले ज़्यादा शार्प और आकर्षक दिखता है. Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट, कंपनी के नए मॉडल्स की डिज़ाइन फिलॉसफी के अनुरूप है. यह SUV अपने बड़े मॉडल, Volkswagen Tayron R-Line जैसी ही दिखती है.
Volkswagen Taigun Facelift का इंटीरियर
नई Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट के केबिन में कुछ बदलाव किए गए हैं. इस कार में डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपग्रेड करके 10.1-इंच का सिस्टम दिया गया है, जिसमें Google AI असिस्टेंट मिलता है. इसके साथ ही, इसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का फीचर मिलता है.

कार के स्टीयरिंग व्हील और टच-बेस्ड एयर कंडीशनिंग कंट्रोल्स पिछले मॉडल के जैसे ही रखे गए हैं. इसके अलावा, इस SUV में सनरूफ स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर मिलता है. वहीं इसके लोअर ट्रिम वेरिएंट्स में सिंगल-पेन सनरूफ मिलता है, जबकि हायर-स्पेक वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है. कंपनी का दावा है कि नई Taigun में 40 से भी ज़्यादा नए फीचर्स दिए गए हैं.
Volkswagen Taigun Facelift के सेफ्टी फीचर्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Volkswagen Taigun Facelift को Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें 40 से ज़्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जिनमें 6 एयरबैग, मल्टी-कोलिजन ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, आगे और पीछे के पार्किंग सेंसर्स और कई अन्य तरह के फीचर्स शामिल हैं.


