Tuesday, April 14, 2026

फोन में हासलब्लाड का ड्यूल 200MP कैमरा सिस्टम नई LUMO टेक्नोलॉजी और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ काफी बेहतर लाइट इनटेक देगा.

Share

 ओप्पो ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन Find X9 Ultra का एक स्पेशल वर्ज़न पेश किया है. कंपनी ने ग्लोबल लॉन्च से पहले ही हासलब्लाड अर्थ एक्सप्लोरर मास्टर सेट का खुलासा किया है. यह स्पेशल एडिशन कैमरों के लिए पॉपुलर हासलब्लाड X2D 100C अर्थ एक्सप्लोरर लिमिटेड एडिशन को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है. इस पैकेज में एक यूनिक हासलब्लाड कलेक्टर सर्टिफिकेट शामिल है, जिसमें अलग-अलग सीरियल नंबर दिया जाएगा. फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह लिमिटेड एडिशन काफी आकर्षक साबित हो सकता है.

फोन तीन खूबसूरत कलर ऑप्शन्स में आएगा, जिनमें अर्थ टुंड्रा, पोलर ग्लेशियर और वेलवेट सैंड कैन्यन. डिजाइन की बात करें तो इसमें सेंट्रल सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है,जो फोन को प्रोफेशनल कैमरा जैसा लुक देता है. ओप्पो फाइंड सीरीज के प्रोडक्ट हेड झोउ यीबाओ के मुताबिक, Find X9 Ultra और Find X9s Pro दोनों ही प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएंगे.

बढ़िया डिस्प्ले और कैमरा सिस्टम

इस फोन में यूज़र्स को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलेगी, जिसमें नई जनरेशन की 1-निट आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी भी शामिल की गई है. यह फोन गूगल के एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम ColorOS 16 पर आधिकारित होगा. इस फोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट अनलॉकिंग का सिस्टम होगा. ड्यूरेबिलिटी के मामले में फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आएगा, यानी पानी और धूल से काफी अच्छी सुरक्षा मिलेगी.

इस फोन की सबसे खास बात इसका कैमरा सिस्टम है, जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है. इस फोन में हासलब्लाड का ड्यूल 200MP अल्ट्रा हाई-डेफिनिशन इमेजिंग सिस्टम दिया गया है. नई जनरेशन का हासलब्लाड मास्टर मोड, LUMO लाइट-कंडेंसिंग इमेजिंग सिस्टम और प्रोफेशनल इमेजिंग किट भी शामिल है. फोन 8K अल्ट्रा हाई-डेफिनिशन सिनेमैटिक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. पिछले जनरेशन की तुलना में लाइट इनटेक और सेंसर रेजोल्यूशन में काफी सुधार किया गया है.

यह मास्टर सेट फोटोग्राफी एक्सेसरीज के साथ आएगा, जिसमें प्रो टेलीकन्वर्टर और कैमरा हैंडल केस जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं. इस फोन को 21 अप्रैल को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा और उसके बाद फोन की पूरी डिटेल्स भी सामने आ जाएंगी. लिहाजा, अगर आप एक बेहतरीन कैमरा सिस्टम और फोटोग्राफी वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो ओप्पो का यह अपकमिंग फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि इस फोन की भारत में बिक्री कब से शुरू होगी.

Read more

Local News