ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हारोभीट्टा गांव स्थित महानंदा नदी के किनारे शुक्रवार को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर ठाकुरगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।महानंदा नदी दोनों राज्यों से होकर गुजरती है।
किशनगंज- ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हारोभीट्टा गांव स्थित महानंदा नदी के किनारे शुक्रवार को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर ठाकुरगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मो मकसूद आलम अशरफी ने बताया कि प्राथमिक जांच में शव लगभग चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शव पश्चिम बंगाल से बहकर बिहार की सीमा तक पहुंचा है। क्योंकि महानंदा नदी दोनों राज्यों से होकर गुजरती है।
पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के थानों और संबंधित राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साधा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।


