Thursday, July 16, 2026

मजदूर पिता ने बेटी को नहीं दिलाया एप्पल का मोबाइल, फिर लड़की ने ब्लेड से…

Share

बिहार के मुंगेर जिले से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक मजदूर पिता ने जब अपनी बेटी को एप्पल का मोबाइल नहीं दिया तो उसने खुद को बुरी तरह जख्मी कर लिए.

मोबाइल का नशा इस कदर युवाओं पर छा गया है कि इसकी पूर्ति नहीं होने पर वह किसी भी हद तक जा सकते हैं. मुंगेर जिला के जमालपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर खलासी मोहल्ला निवासी एक मजदूर की पुत्री ने एप्पल का मंहगा मोबाइल नहीं मिलने पर अपने बायें हाथ को ब्लेड से काट कर जख्मी कर लिया. उसके हाथ पर कई घाव हैं, जिसका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है.

जब पिता को पता चला कि मोबाइल एक लाख में मिलाता तो…

घायल युवती की मां सरकारी स्कूल में रसोईया है. जबकि पिता मजदूरी करता है. युवती ने बरियारपुर में अपने पसंद के लड़के से शादी की है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह अपने मायके में आकर रहने लगी थी. उसने अपनी मां और पिता से एप्पल कंपनी का मोबाइल दिलाने के लिए कहा. जब माता-पिता को पता चला कि वह मोबाइल एक लाख में मिलता है, तो उसने बेटी से कहा कि इतना महंगा मोबाइल दिलाना उनलोगों के बस में नहीं है. इसलिए कोई सस्ता मोबाइल ले, जिसके लिए पैसा देने को माता-पिता तैयार थे.

युवती बोली- मुझे कोई तकलीफ नहीं

युवती पर महंगा मोबाइल लेने का भूत सवार हो गया. सोमवार को युवती मोबाइल दिलाने के लिए अपने माता-पिता से जिद करने लगी. जब माता-पिता ने फिर से असमर्थता जतायी तो उसने ब्लेड से अपने बायें हाथ की कलाई सहित अन्य जगहों पर हाथों को काट लिया. जिससे उसका हाथ लहु-लुहान हो गया. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल युवती ने खुद बताया कि उसे कहीं से कोई तकलीफ नहीं है, बस उसे मोबाइल चाहिए, वह भी एप्पल का.

Read more

Local News