लालू यादव अपने आवास पर पार्टी के कुछ चुनिंदा नेताओं के लिए चूड़ा दही भोज का आयोजन कर रहे हैं. कुछ साल पहले तक लालू का घर चूड़ा दही भोज के लिए पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और आम लोगों के लिए भी खुला रहता था, लेकिन अब हालात बदले हुए हैं और इसीलिए पिछले साल की तरह इस साल भी पार्टी के कुछ चुनिंदा नेताओं के लिए ही चूड़ा दही भोज का आयोजन किया जा रहा है.

मकर संक्रांति के मौके पर हर साल की तरह बिहार में चूड़ा-दही भोज पॉलिटिक्स इस बार भी चर्चाओं में हैं. विभिन्न राजनीतिक दल और नेता अपने-अपने पार्टी कार्यालयों और आवासों पर इस पारंपरिक भोज का आयोजन कर रहे हैं. इसमें सबसे महत्वपूर्ण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के 10, सर्कुलर रोड आवास पर होने वाला चूड़ा दही का कार्यक्रम है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पार्टी कार्यालय पर होने वाला चूड़ा दही कार्यक्रम है.


