Thursday, April 23, 2026

भरत व दीपक की हत्या में पांडे गिरोह के 11 पर प्राथमिकी!

Share

झारखंड न्यूज़ :पलामू,गैंगस्टर भरत सिंह उर्फ भरत पांडे व दीपक साव की हत्या के मामले में पलामू जिले के चैनपुर थाना में पांडे गिरोह के 11 लोगों पर नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। भरत पांडे के पिता एवं जयनगर पतरातु रामगढ़ निवासी प्रदीप सिंह उर्फ गुज्जू पांडे ने प्राथमिक में पांडे गिरोह के निशि पांडे व विकास तिवारी समेत 11 पर प्राथमिकी दर्ज कराई है

भरत के पिता ने निशि पांडे व विकास तिवारी पर लगाए आरोप।अन्य अपराधियों में आकाश तिवारी, विकास साव,अमित साव उर्फ़ जुलू,सुभाष सिंह, अनिल यादव,सुनील धोबी, बबलू ठाकुर,संदीप ठाकुर,निशांत सिंह आदि शामिल है।सभी आरोपित पतरातू थाना क्षेत्र के पतरातू रेलवे कॉलोनी निवासी हैं।

प्रदीप सिंह ने कहा कि जेल में बंद विकास तिवारी ने निशि पांडे के सहयोग से अपने गुण्डो द्वारा हत्या को अंजाम दिया है। जेल में बंद विकास तिवारी वहीं से आदेश देता है। निशि पांडे पैसा देकर घटना को अंजाम दिलाती है। 2021 में उसके भाई अखिलेश पांडे की हत्या भी उन लोगों ने कराई थी।

एसआइटी का गठन

पलामू पुलिस ने एसआइटी का गठन किया है।सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में गठित एसआईटी के में सदर और शहर अंचल के इंस्पेक्टर, सतबरवा,रामगढ़, सदर, मनातू,हैदरनगर के थाना प्रभारी शामिल है।पुलिस भरत के चालक संयम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वह भारत पांडे का मौसरा भाई है भरत दीपक साव के साथ अपने मौसा कमलेश सिंह के घर आया हुआ था।

गैंगस्टर भरत पांडे व दीपक साव की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया है। विभिन्न इलाकों में छापेमारी की जा रही है – रीष्मा रमेशन, एसपी (पलामू )

Read more

Local News