Thursday, November 26, 2026

बिहार स्टेट गेम्स 2026: पटना और राजगीर में 1 दिसंबर से शुरू होंगे मुकाबले, 24 खेलों का शेड्यूल जारी

Share

पटना : बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे बिहार स्टेट गेम्स 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बिहार ओलिंपिक एसोसिएशन ने प्रतियोगिताओं का खेलवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। पटना और राजगीर में आयोजित होने वाले इस खेल आयोजन में 24 खेलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

मुख्य आयोजन 2 से 10 दिसंबर तक निर्धारित है, जबकि कुछ खेलों के मुकाबले 1 दिसंबर से ही शुरू हो जाएंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी, पटना और कुछ अन्य निर्धारित खेल स्थलों पर किया जाएगा।

राजगीर में 15 खेलों की प्रतियोगिताएं

राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में सबसे अधिक 15 खेलों के मुकाबले होंगे। यहां एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं 1 से 3 दिसंबर तक, हॉकी 2 से 5 दिसंबर और कबड्डी 3 से 6 दिसंबर तक आयोजित होगी।

भारोत्तोलन और कुश्ती के मुकाबले 5 से 7 दिसंबर तक होंगे, जबकि फुटबॉल प्रतियोगिता 6 से 10 दिसंबर तक चलेगी।

इसके अलावा तीरंदाजी के मुकाबले 4 से 6 दिसंबर, रग्बी 4 से 5 दिसंबर और वॉलीबॉल 6 से 9 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। बास्केटबॉल और हैंडबॉल की प्रतियोगिताएं 5 से 8 दिसंबर तक होंगी।

सेपकटकरा के मुकाबले 7 से 10 दिसंबर, जूडो और पेंटाथलॉन 8 से 9 दिसंबर तथा तैराकी की प्रतियोगिताएं 8 से 10 दिसंबर तक निर्धारित हैं।

पटना में आठ खेलों के मुकाबले

पटना में वुशु, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, मुक्केबाजी, तलवारबाजी, बैडमिंटन, योगासन और साइकिलिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

वुशु के मुकाबले 1 से 2 दिसंबर तक, ताइक्वांडो 3 से 4 दिसंबर और टेबल टेनिस 4 से 6 दिसंबर तक होगा। मुक्केबाजी की प्रतियोगिताएं 5 से 8 दिसंबर, तलवारबाजी 7 से 9 दिसंबर और बैडमिंटन 7 से 10 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी।

योगासन के मुकाबले 8 से 9 दिसंबर तक निर्धारित हैं। हालांकि, साइकिलिंग प्रतियोगिता की तारीख कार्यक्रम में स्पष्ट नहीं की गई है।

बिक्रम और कल्याण बिगहा में होगी निशानेबाजी

निशानेबाजी की प्रतियोगिताएं पटना जिले के बिक्रम और नालंदा के कल्याण बिगहा में आयोजित होंगी। दोनों स्थानों पर 3 दिसंबर को मुकाबले निर्धारित किए गए हैं। इस तरह बिहार स्टेट गेम्स की प्रतियोगिताएं पटना और राजगीर के अलावा इन दोनों स्थलों पर भी होंगी।

‘प्रतिभा का सम्मान, खेल से निर्माण’ होगी थीम

बिहार स्टेट गेम्स 2026 की थीम ‘प्रतिभा का सम्मान, खेल से निर्माण’ रखी गई है। बिहार ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आयोजन में कुल 24 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर पहली बार इतने व्यापक पैमाने पर खेल आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

बिहार स्टेट गेम्स 2026 का खेलवार शेड्यूल

राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी

खेलतारीख
एथलेटिक्स1 से 3 दिसंबर
हॉकी2 से 5 दिसंबर
कबड्डी3 से 6 दिसंबर
तीरंदाजी4 से 6 दिसंबर
रग्बी4 से 5 दिसंबर
भारोत्तोलन5 से 7 दिसंबर
कुश्ती5 से 7 दिसंबर
बास्केटबॉल5 से 8 दिसंबर
हैंडबॉल5 से 8 दिसंबर
फुटबॉल6 से 10 दिसंबर
वॉलीबॉल6 से 9 दिसंबर
सेपकटकरा7 से 10 दिसंबर
जूडो8 से 9 दिसंबर
पेंटाथलॉन8 से 9 दिसंबर
तैराकी8 से 10 दिसंबर

पटना और अन्य निर्धारित स्थल

खेलतारीख और स्थान
वुशु1 से 2 दिसंबर, पटना
ताइक्वांडो3 से 4 दिसंबर, पटना
टेबल टेनिस4 से 6 दिसंबर, पटना
मुक्केबाजी5 से 8 दिसंबर, पटना
तलवारबाजी7 से 9 दिसंबर, पटना
बैडमिंटन7 से 10 दिसंबर, पटना
योगासन8 से 9 दिसंबर, पटना
साइकिलिंगतारीख स्पष्ट नहीं, पटना
निशानेबाजी3 दिसंबर, बिक्रम और कल्याण बिगहा

Read more

Local News