Friday, June 19, 2026

बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बाबा बासुकीनाथ मंदिर पहुंचकर परिवार के साथ भगवान शिव की पूजा की.

Share

दुमका: बिहार सरकार में ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल बाबा बासुकीनाथ धाम मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने सपरिवार पूजा अर्चना की. मंदिर के पंडा पुरोहितों ने उन्हें विधि विधान से बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा अर्चना कराई. मंत्री के बासुकीनाथ धाम मंदिर आगमन पर पंडा पुरोहितों ने विधि विधान से भगवान शिव एवं मां पार्वती समेत मंदिर प्रांगण में स्थित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना कराई.

ऊर्जा मंत्री ने की बाबा बासुकीनाथ की आरती

इस दौरान मंत्री शैलेश कुमार ने विश्व कल्याण के लिए भगवान भोलेनाथ की वैदिक आरती भी की. मंत्री के पूजा पाठ के दौरान मंदिर परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से भी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

बिहार-झारखंड की समृद्धि के लिए पूजा की

पूजा अर्चना के बाद ऊर्जा मंत्री को वन विभाग के विश्राम गृह में अल्पाहार कराया गया. मंत्री शैलेश कुमार ने बाबा फौजदारी से बिहार और झारखंड के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की. इससे पहले बासुकीनाथ पहुंचने पर मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया.

बता दें कि बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री ने बाबा बासुकीनाथ धाम मंदिर में अपने बेटे और पत्नी के साथ पूरे विधि विधान के साथ विशेष पूजा की.

Read more

Local News