Monday, June 22, 2026

फीफा वर्ल्ड कप में 92 साल पहले डेब्यू करने के बाद मिस्र ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की.

Share

FIFA World Cup 2026: मिस्र ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज करके बड़ी उपलब्धि हासिल की. ये मिस्र की 92 साल और 25 दिन पहले अपना डेब्यू करने के बाद पहली वर्ल्ड कप जीत है.

न्यूजीलैंड ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और फिन सुरमैन ने 15वें मिनट में गोल दागकर न्यूजीलैंड टीम को बढ़त दिला दी. यह पहली बार था जब मिस्र की टीम फीफा वर्ल्ड कप मैच में हाफ-टाइम तक पिछड़ रही थी.

लेकिन उसके बाद दूसरे हाफ में मिस्र ने जोरदार वापसी की और 58, 67, 82 मिनट में तीन गोल दागकर मैच का रुख पलट दिया. ये तीनों गोल मुस्तफा जिको, मोहम्मद सलाह और ट्रेजेगुएट ने किए.

मिस्र के कप्तान मोहम्मद सलाह ने रचा इतिहास

मोहम्मद सलाह ने रचा इतिहास
ये मैच जितना मिस्र के लिए यादगार रहा उतना टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह के लिए भी है. उन्होंने न केवल न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दिलाने वाला गोल किया, बल्कि वे इस बड़े टूर्नामेंट के दो संस्करणों में गोल करने वाले पहले मिस्र के खिलाड़ी भी बन गए. इससे पहले उन्होंने 2018 वर्ल्ड कप में भी गोल किया था.

इसके अलावा सलाह 34 साल और 6 दिन की उम्र में गोल करने वाले मिस्र के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए. उन्होंने मैगडी अब्देलघनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1990 में नीदरलैंड के खिलाफ गोल करते समय 30 साल और 320 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी.

मिस्र पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा

बता दें कि मिस्र ने 1934 में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था. इसके बाद उन्होंने 1990 और 2018 में भी हिस्सा लिया, लेकिन अपनी पहली जीत 2026 में हासिल की. मिस्र इस पहली जीत से पहले अब तक 7 मैच खेले, जिनमें 0 जीत, 2 ड्रॉ और 5 हार मिलीं, और कुल 5 गोल किए.

मैच के बाद मोहम्मद सलाह ने क्या कहा?
मिस्र के कप्तान मोहम्मद सलाह ने वर्ल्ड कप में अपने देश को पहली ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद खुशी जाहिर की और कहा कि यह उपलब्धि देश के फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक के तौर पर याद की जाएगी.

मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया

मैच के बाद सलाह ने कहा, ‘यह अविश्वसनीय है۔ मुझे नहीं पता कि इसे शब्दों में कैसे बयां करूं. यह सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उम्मीद है कि हम ग्रुप में इसी तरह आगे बढ़ेंगे, इतिहास रचेंगे और क्वालीफाई करेंगे, और आने वाले सालों में, इसे मिस्र के फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक के तौर पर याद किया जाएगा.’

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिलने के बाद सलाह ने कहा कि उन्होंने और उनके साथियों ने मिस्र के फैंस को खुश करने और वर्ल्ड कप में जितना हो सके आगे तक जाने की पूरी कोशिश करने का संकल्प लिया है. उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘हम ग्रुप में अभी सबसे ऊपर हैं, लेकिन अगला मैच बहुत महत्वपूर्ण है. हम आज जश्न मनाएंगे और फिर कल से शुरू होने वाले तीसरे राउंड में ईरान के खिलाफ मैच की तैयारी करेंगे.’

फीफा वर्ल्ड कप 2026: 11वें दिन का नतीजा

  • स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से हराया
  • उरुग्वे बनाम केप वर्डे का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा
  • बेल्जियम बनाम ईरान का मैच 0-0 से ड्रॉ रहा
  • मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया
  • अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रिया (आज रात 10:30 बजे)

92 साल बाद मिस्र को मिली वर्ल्ड कप में पहली जीत

Read more

Local News