इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता कंपनी Ampere ने भारत में अपना नया Ampere Reo VYB इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जिसके साथ कंपनी ने अपने एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को बढ़ाया है. कंपनी ने इस स्कूटर को 69,499 रुपये की कीमत पर उतारा है.
यह लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर पहली बार EV खरीदने वालों और शहर में आने-जाने वालों के लिए है जो एक सस्ता मोबिलिटी सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं. Ampere Reo VYB कंपनी के फैमिली स्कूटर लाइनअप में शामिल हो गया है और इसमें लिथियम फेरो फॉस्फेट (LFP) बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. इस स्कूटर की राइडिंग रेंज 80 किमी तक है, और इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है.
Ampere Reo VYB की बैटरी और रेंज
नए Ampere Reo VYB में एक LFP बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. यह एक ऐसा बैटरी पैक है, जो पारंपरिक लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में ज्यादा बेहतर थर्मल स्टेबिलिटी और ड्यूरेबिलिटी प्रदान करता है. कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, बैटरी को 1,00,000 km तक चलने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 80 km तक की ट्रू राइडिंग रेंज प्रदान करता है, जो इसे रोज़ाना कम दूरी के सफ़र और लास्ट-माइल मोबिलिटी की ज़रूरतों के लिए सही बनाता है. चूंकि इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 kmph तक सीमित रखी गई है, इसलिए यह लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर कैटेगरी में आता है. इस स्कूटर को पावर एक हब मोटर से मिलती है.
Ampere Reo VYB के फीचर्स और प्रैक्टिकैलिटी
कंपनी ने नए Reo VYB को एंट्री-लेवल पोज़िशनिंग के बावजूद कई फीचर्स और सेफ्टी फ़ीचर्स के साथ पेश किया है. इसमें एक कलर LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, की-लेस स्टार्ट के साथ एक की फ़ॉब, फ्रंट डिस्क ब्रेक, LED हेडलाइट और LED टेल लैंप दिया गया है.
स्कूटर में 24-लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज भी मिलता है, जिससे राइडर रोज़ाना का ज़रूरी सामान ले जा सकते हैं. सस्पेंशन के लिए स्कूटर में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर डैम्पर सेटअप दिया गया है. ज़्यादा कम्फर्ट के लिए, कंपनी एक्सेसरी के तौर पर राइडर फुटरेस्ट भी देती है.
Ampere Reo VYB के कलर ऑप्शन्स
ग्राहक नए Ampere Reo VYB को इन चार पेंट स्कीम में चुन सकते हैं:
वार्म व्हाइट, पेस्टल पर्पल, डार्क पर्पल, एक्वा मेटालिक
Ampere Reo VYB की वॉरंटी
नए Ampere Reo VYB को कंपनी ने तीन साल या 30,000 km की वारंटी के साथ बाजार में उतारा है. कंपनी का कहना है कि कस्टमर्स को पूरे भारत में 400 से ज़्यादा सर्विस टचपॉइंट्स का एक्सेस भी मिलेगा, साथ ही एम्पीयर केयर नेटवर्क के ज़रिए 12×7 कस्टमर सपोर्ट भी मिलेगा.


