Sunday, June 14, 2026

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आज पंजाब किंग्स हर हाल में जीत हासल करनी होगी.

Share

आईपीएल 2026 के 68वें मैच में आज (23 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) से इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा. ये मैच पंजाब के लिए करो ये मरो वाला मैच है. क्योंकि अगर वे इस मैच को जीतने में सफल हो जाते हैं तो प्लेऑफ की रेस में बने रहेंगे, लेकिन हारने की सूरत में टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. वहीं लखनऊ इस मैच में जीत के साथ अपने अभियान को अच्छे नोट पर खत्म करना चाहेगी.

LSG के लिए IPL 2026 का सीजन काफी निराशाजनक और उम्मीद से कम रहा है, क्योंकि पूरे टूर्नामेंट के दौरान नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे. 13 मैचों में सिर्फ आठ अंकों के साथ, वे फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं और पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं.

इसके उलट, पंजाब टूर्नामेंट की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अचानक खराब प्रदर्शन करने लगी, जिसकी वजह से उनके प्लेऑफ में पहुंचने का फैसला दूसरी टीमों के नतीजों पर अटक गया. पंजाब के फिलहाल 13 में 13 अंक हैं और तालिका में पांचवें स्थान पर हैं. वे लगातार छह हार के बाद इस मुकाबले में उतर रहे हैं. इसी वजह से उनको टॉप चार में जगह बनाने की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है.

पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण
लगातार हार के बावजूद, PBKS 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर बनी हुई है और उसके पास अभी भी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का मौका है. हालांकि, अब वे कोई भी गलती नहीं कर सकते, इसलिए लखनऊ में होने वाला यह मुकाबला उनके लिए ‘करो या मरो’ जैसा हो गया है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब को इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ साथ ये दुआ करनी भी होगी की राजस्थान और केकेआर अपने आखिरी मैच हार जाएं.

अगर पंजाब लखनऊ को हरा देती है तो उसके कुल 15 पॉइंट्स हो जाएंगे. वहीं अगर केकेआर और राजस्थान अपने आखिरी मैच हार जाते हैं तो केकेआर के 13 और राजस्थान के 14 पॉइंट्स ही रहेंगे. जिससे पंजाब आसानी से प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी. लेकिन अगर केकेआर अपने आखिरी मैच में दिल्ली को हरा देती है तो उसके भी 15 अंक हो जाएंगे, जिसके बाद नेट रन रेट के आधार पर पंजाब और केकेआर में से एक टीम आगे बढ़ जाएगी. लेकिन अगर राजस्थान अपने आखिरी मैच में मुंबई को हरा देती है तो फिर पंजाब और केकेआर दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे, क्योंकि राजस्थान के कुल 16 अंक हो जाएंगे.

LSG vs PBKS: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
PBKS को LSG पर 4-3 की मामूली बढ़त हासिल है और एकाना में वो 2-1 से आगे हैं. 2025 से, उन्होंने तीनों मैच जीते हैं, जिसमें मुल्लनपुर में हुआ पिछला मैच भी शामिल है, जहां उन्होंने कुल 254 रन बनाए थे.

दोनों के स्क्वाड
लखनऊ सुपरजाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान.

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद.

Read more

Local News