Wednesday, April 15, 2026

पुलिस की गिरफ्त में हथियार तस्कर!

Share

हजारीबाग न्यूज़: एसपी अरविंद कुमार सिंह की सूचना पर एक बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने एक हथियार डीलर को अपने सहयोगी के साथ पकड़ा है।जानकारी यह भी है कि तस्कर के पास से भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। हालांकि इसकी पुष्टि किसी भी पदाधिकारी ने नहीं की है।बताया जाता है कि पुलिस को यह सफलता nh33 पर मिली है। बड़ा बाजार से लेकर चरही थाने और एसडीपीओ मुख्यालय से लेकर सदर एसडीपीओ सहित कई टीम इस मामले में काम कर रही है। संभावना है कि शनिवार को इस बाबत एसपी प्रेसवक्त का आयोजन करेंगे। मिली खबर को माने तो हथियार डीलर के रूप में पकड़ा गया आरोपित चरही थाना क्षेत्र का है। और कोयला तस्करों के बीच उसकी गहरी पैठ रही है।

Read more

Local News