Saturday, November 7, 2026

निशा भगत की मौत पर रघुवर दास ने जताया शोक, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Share

Ranchi News, 6 November 2026: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरना आदिवासी समाज की युवा नेत्री निशा भगत की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि सरकार आदिवासी विरोधी है और जमीन दलालों को संरक्षण दे रही है।

आदिवासी पहचान और संस्कृति के लिए संघर्ष को किया याद

रघुवर दास ने कहा कि यह दुखद है कि आदिवासी बेटियों को सच बोलने के कारण प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निशा भगत ने सरना-सनातन संस्कृति और आदिवासी पहचान के लिए जो संघर्ष किया, उसे हमेशा याद रखा जाएगा।

दोषियों पर कार्रवाई और परिजनों को न्याय दिलाने की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार से घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने निशा भगत के परिजनों को न्याय दिलाने की अपील की।

रघुवर दास ने दिवंगत निशा भगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

BHARATSUPERFASTNEWS

Read more

Local News