नवगछिया: मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को अनुमंडल सभागार, नवगछिया में निबंध लेखन और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। SVEEP (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) कार्यक्रम के तहत हुई इस प्रतियोगिता में बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्रों के विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
दोनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) से चुने गए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला।
इस चरण में 152-बिहपुर और 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से निबंध और क्विज प्रतियोगिता में पांच-पांच प्रतिभागी विजेता बने। इस तरह कुल 20 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विजेता
निबंध लेखन: इंटर स्तरीय मॉडल स्कूल, तुलसीपुर (खरीक) की मौसम कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। रोजी कुमारी (यूएमएस बिहपुर पूरब) दूसरे, शुभांगी कश्यप (पीएम श्री बापू उच्च विद्यालय, दयालपुर) तीसरे, साक्षी कुमारी (एसएस उच्च विद्यालय, मौजमा, गनौल) चौथे और साज कामरानी (यूएमएस ध्रुवगंज) पांचवें स्थान पर रहीं।
क्विज प्रतियोगिता: इंटर स्तरीय आदर्श उच्च विद्यालय, तुलसीपुर की अपराजिता कुमारी प्रथम रहीं। सत्यम कुमार (उच्च विद्यालय, नारायणपुर) को दूसरा, सीता कुमारी (यूएमएस ध्रुवगंज) को तीसरा, चिंकी कुमारी (कन्या उच्च विद्यालय, सोनवर्षा) को चौथा और बेबी कुमारी (महर्षि मेंही उच्च विद्यालय, अठगामा) को पांचवां स्थान मिला।
गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के चयनित विद्यार्थी
निबंध लेखन: उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालिन्दीनगर की निधि कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुषी कुमारी (श्री लालजी उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुकुंदपुर) दूसरे, शिवानी कुमारी (इंटर स्तरीय हाई स्कूल, नवगछिया) तीसरे, पूजा कुमारी (उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामनगर, इस्माईलपुर) चौथे और राजनंदनी (उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुरली, रंगरा चौक) पांचवें स्थान पर रहीं।
क्विज प्रतियोगिता: पीएम एमएसएम चपरहट, रंगरा के प्रिंस कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। वैष्णवी कुमारी (यूएचएस मकंदपुर) दूसरे, दिवाकर कुमार (श्री रामनारायण दुन्नीलाल यादव हाई स्कूल, लतरा नवटोलिया) तीसरे, सत्यम कुमार (सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल, इस्माईलपुर) चौथे और तेजप्रताप शर्मा (यूएमएस सहौरा गद्दी, कौसकीपुर) पांचवें स्थान पर रहे।
निर्वाचन अधिकारियों के नेतृत्व में हुआ आयोजन
प्रतियोगिता का संचालन 152-बिहपुर और 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों तथा नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में किया गया।
आयोजन को अवर निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी मनीष कुमार, गोपालपुर के ELC समन्वयक सह इस्माईलपुर के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी आलोक कुमार अकेला और बिहपुर की ELC समन्वयक सह प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी काजल कुमारी ने सफल बनाने में भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के बारे में जानकारी दी गई। अब चयनित 20 प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
