Saturday, April 18, 2026

धनबाद हिसंक झड़प मामलाः एक अन्य आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार 

Share

धनबादः जिला में मधुबन थाना क्षेत्र स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी परिसर में हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है. इस कांड के एक नामजद आरोपी को पुलिस ने शिकंजे में लिया है.

मंगलवार को पुलिस ने अभियुक्त शेख मोबिन को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शेख मोबिन हथियार के साथ रंगेहाथों पकड़ा गया है. उसके पास से एक देसी पिस्टल और चार गोली पुलिस ने बरामद किया है. शेख मोबिन शेख डब्लू गुट का सदस्य है.

ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार शेख मोबिन शेख डब्लू गुट का सदस्य है. खरखरी के एक जंगल से इसकी गिरफ्तारी हुई है. जंगल में इसने पिस्टल छिपाकर रखा था, पिस्टल और मैगजीन लेकर वह निकला था. इस दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को शेख डब्लू और कारू यादव के बीच में हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में झड़प हुई थी. इसी हिसंक झड़प के बाद पथराव में एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह जख्मी हो गए थे, शेख मोबिन डब्लू शेख गुट का सदस्य है. इसके द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार भी किया है.

ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि मधुबन में हुई हिसंक झड़प मामले में 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. करीब 100 से अधिक नामजद आरोपी बनाए गए हैं. अभियुक्त एवं अप्राथमिक अभियुक्तों की तालाश पुलिस कर रही है, लगातार छापामारी जारी है. मधुबन कांड में अबतक कुल 12 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं. बता दें कि मधुबन की घटना 9 जनवरी की है. धर्माबांध ओपी और मधुबन थाना अंतर्गत वर्चस्व को लेकर बमबाजी-गोलीबारी, आगजनी और बाघमारा एसडीपीओ पर पथराव किया गया था.

Read more

Local News