Thursday, November 26, 2026

धनबाद में सोलर इंडस्ट्रीज पर प्रशासन की कार्रवाई, सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

Share

कलियासोल अंचल की टीम ने शीतलपुर मौजा में चलाया अभियान; सीओ ने दोबारा कब्जे की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

धनबाद। सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे के मामले में जिला प्रशासन ने गुरुवार को कार्रवाई की। कलियासोल अंचल की टीम ने शीतलपुर मौजा में स्थित सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड से जुड़े अतिक्रमण को हटाते हुए सरकारी भूमि को कब्जे से मुक्त कराया।

अंचल अधिकारी अशोक सिन्हा के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने मौके पर की गई तारबंदी हटाई। बताया गया कि संबंधित जमीन पर कंपनी की ओर से तार लगाकर घेराबंदी की गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया।

दोबारा अतिक्रमण पर होगी कानूनी कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान सीओ अशोक सिन्हा ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने और ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

Read more

Local News