Wednesday, April 15, 2026

जयपाल सिंह मुंडा को नहीं मिला उचित सम्मान,युवाओं ने मनाया काला दिवस

Share

हज़ारीबाग न्यूज़ :इचाक, लोटवा के हरिजन आदिवासी युवाऒ झारखण्ड आंदोलन के नायक जयपाल सिंह मुंडा को उचित सम्मान नहीं मिलने के कारण काला झंडा फहराकर नव वर्ष मनाया। युवाऒ ने जयपाल सिंह मुंडा को श्रद्धांजलि दी। जयपाल सिंह एवं उनके वंशजों को राज्य सरकार द्वारा सम्मान नहीं दिए जाने का आरोप लगाया,भीमा कोरेगाँव शहीदों को भी याद किया। कमल कच्छप ने कहा कि 1 जनवरी 1948 को खरसावां कांड के हीरो जयपाल सिंह मुंडा के आंदोलन का ऊपज झारखंड राज्य है।

महान पुरुषों ने राज्य की खनिज संपदा से भरा खरसावां सरायकेला पूर्वी सी भूमि पश्चिमी सी भूमि को उड़ीसा राज्य में जाने से बचाया आज तक किसी सरकार ने उसका सम्मान नहीं दिया कार्यक्रम में जगन्नाथ उरांव, शंकर रविदास,छोटे लाल राम,सोनू राम,मनोज राम,महेश राम दास,पोखन रविदास,आनंद रविदास, प्रभु रामदास,बबलू लिंडा शामिल थे।

Read more

Local News