Thursday, April 23, 2026

केरेडारी में चचेरे भाई ने टांगी से मारकर किया घायल

Share

हजारीबाग न्यूज़: केरेडारी पगार ओपी थाना क्षेत्र में तीन,चार भाइयों ने मिलकर चचेरे भाई को टांगी से मारकर घायल कर दिया। आनन फानन
में परिजनों ने घायल सुकर मुंडा पिता रघु मुंडा
केरेडारी सीएचसी में इलाज के लिए लाया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देकर चारों भाई फरार हो गए हैं। घायल शुक्र मुंडा का भाई कमलेश मुंडा ने बताया कि मंगलवार करीब 3:00 बजे को उकत घटना घटी। घायल सुकर मुंडा एनटीपीसी चट्टी बरियातू कोल माइंस में काम करता था. जो दोपहर अपने घर जोर दाग मुंडा टोली आया था। जहां आरोपित विनोद मुंडा ने शराब पीने के बहाने बुलाया और सभी भाई राजकुमार मुंडा,छोटू मुंडा,विनोद मुंडा, पिता बीफा मुंडा और रुपेश मुंडा पिता राजकुमार मुंडा चारों ने मिलकर टांगी और पत्थर से पीठ पीठ कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस क्रम में सुकर के माथे पर गहरी चोट लगी, जिससे वह खून से लटपट हो गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।बताया जाता है कि सभी आपसी गोतिया हैं।और कई महीनो से आपसी रंजिश चल रही है। ओपी थाना प्रभारी विक्की ठाकुर ने सभी चारों आरोपीतो गिरफ्तारी के लिए धर,पकड़ तेज कर दी है।वहीं घायल सुकर के नाजुक स्थिति को देखते हुए प्रियजनों का रोकर काफी बुरा हाल हो गया……….

Read more

Local News