Wednesday, September 16, 2026

कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बुलाया दिल्ली, सामने आई वजह; झारखंड में तेज हुई सियासत!

Share

रांची। राज्य सरकार में कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों समेत सभी विधायक नई दिल्ली जाएंगे। सभी को पांच फरवरी को आने को कहा गया है।

इसकी विधिवत सूचना भी विधायकों को प्रेषित की गई है। सभी विधायकों की छह फरवरी को वहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात प्रस्तावित है।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस आलाकमान को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। नई सरकार गठित होने के बाद सभी विधायकों के साथ यह आलाकमान की पहली मुलाकात भी होगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी रांची आए थे, लेकिन उसे वक्त सभी विधायकों से मुलाकात नहीं हो पाई थी।

कांग्रेस सेवादल ने बजट को बताया गरीबों के लिए झुनझुना

  • उधर, जमशेदपुर में कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष अरबिंद साहू ने मोदी सरकार की बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये बजट उद्योगपतियों के लिए मलाई की तरह है।
  • इस बजट से उद्योगपति और भी अमीर बनेंगे और गरीबों और किसानों को सरकार ने झुनझुना पकड़ाने का काम किया है मजदूर वर्ग को 12 लाख तक छूट देकर पूराने स्लैब को बंद करने का रास्ता साफ कर लिया है।
  • नौकरी का रास्ता खोजने के बजाय पढ़े-लिखे लड़कों को ट्रेनिंग के नाम पर धकेला जा रहा है और उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
  • किसानों को अपने अनाज का उचित मूल्य पाने के लिए भी आंदोलन करना पड़ रहा है और मोदी सरकार पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है। गरीबों को दिए हुए कर्ज को जबरन वसूलने का काम सरकार करती है।

सलीम अंसारी रांची जिला कांग्रेस के सचिव बनाए गए

सलीम अंसारी को रांची जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है। रांची कांग्रेस भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रमाण पत्र देकर कार्यभार सौंपा। ज्ञात हो कि सलीम अंसारी पूर्व में बेड़ो, इटकी प्रखंड में अध्यक्ष रह चुके हैं।

सलीम अंसारी को मनोनीत किये जाने पर पूर्व मंत्री सह लोहरदगा विधायक लोहरदगा डॉ. रामेश्वर उरांव, कांके विधायक सुरेश बैठा, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, रांची जिला मोमिन कांफ्रेंस के अध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद सहित दर्जनों कांग्रेसियों ने बधाई दी है।

भाकपा जिला सचिव की अगुआई में कइयों ने थामा कांग्रेस का दामन

रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भाकपा जिला सचिव सह राज्य परिषद सदस्य प्रकाश रजक की अगुआई में कई भाकपा सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में सभी नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। मौके पर कार्यालय प्रभारी सह ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू, प्रवक्ता राकेश सिन्हा, सह प्रभारी राजेश वर्मा ने सभी को कांग्रेस का अंग वस्त्र एवं माला पहनकर पार्टी में स्वागत किया

Read more

Local News