Monday, July 6, 2026

एक साल से आयुष्मान कार्ड बनाने में अरवल बिहार में नंबर वन पर

Share

अरवल जिला ने पिछले एक साल से राज्य में प्रथम स्थान बरकरार रखने में सफलता पायी है। आंकड़े के अनुसार जिले में चार लाख 72 हजार लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाना है जिसमें 4 लाख 20 हजार लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है।जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य काफी तेजी के साथ चल रहा है।

अरवल। लक्ष्य के विरुद्ध 75 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाकर अरवल जिला ने पिछले एक साल से राज्य में प्रथम स्थान बरकरार रखने में सफलता पायी है। आंकड़े के अनुसार जिले में चार लाख 72 हजार लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाना है जिसमें 4 लाख 20 हजार लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य काफी तेजी के साथ चल रहा है।

जिलाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी, बाल विकास परियोजना कार्यालय, मनरेगा कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग तथा आपूर्ति विभाग समेत सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मी लाभुकों के दरवाजे पर घूम-घूमकर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।

Read more

Local News