मेष- मेष राशि के जातकों के लिए सबसे अच्छा रहेगा, आपको पैरों का दर्द परेशान कर सकता है. आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन धन का अधिक खर्च हो सकता है. व्यापार करने वाले जातकों को लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा वालों को कार्य क्षेत्र में मेहनत करनी पड़ सकती है. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा. अपने प्रिय पात्र संग घूमने जा सकते हैं. गृहस्थ जीवन में तनाव दिखाई दे रहा है. विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें.
वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सावधानी से रहने वाला रहेगा. इस सप्ताह स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. आंखों में जलन, पानी आना तथा पेट की समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापार बढ़ाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है. नौकरी वाले जातको को सावधान रहना होगा. ट्रांसफर हो सकता है. सहकर्मियों से विवादों से दूर रहें. प्रेमी जातक अपने साथी से मन की बात कहने में सफल रहेंगे. वैवाहिक संबंधों में अधिक व्यस्त रहने के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा.
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा. इस सप्ताह स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. लापरवाही बिल्कुल ना बरतें. इस सप्ताह आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. पुराने निवेश से लाभ हो सकता है. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. आपके व्यवसाय को लेकर सप्ताह बहुत अधिक शानदार रहेगा. नौकरी वाले जातको को अपने कार्य में सफलता मिल सकती है. सहकर्मी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे. प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह अच्छा है. साथी के साथ अच्छे रिश्ते बने रहेंगे. दांपत्य जीवन में भी रोमांस देखने को मिल सकता है. जीवन साथी के साथ खुश रहेंगे. शिक्षा को लेकर समय सावधानी से रहने वाला रहेगा. आप अपने कंसंट्रेशन पर ध्यान लगाएंगे तो पढ़ाई में सफलता मिल सकती हैं.
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही रहेगा. अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. आपको जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं. आर्थिक स्थति के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. आपकी इनकम तो सही रहेगी, परंतु खर्च भी बढे रहेंगे. व्यापारियों को थोड़ा सावधान रहना होगा. सरकारी हस्तक्षेप के चलते परेशानी हो सकती है. नौकरी वाले जातकों के लिए समय ठीक रहेगा, परंतु सहकर्मियों का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा, कंपटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिल सकती है, हायर एजुकेशन वाले जातकों के लिए समय बढ़िया रहेगा.
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा है. व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कोशिश करेंगे, उन्हें कामयाबी मिल सकती है. नौकरी वाली जातको के लिए भी समय अच्छा रहेगा. आपको इनाम मिल सकता है. आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, परंतु धन अधिक खर्च हो सकता है. सेहत से संबंधित मामलों में भी धन खर्च होगा. प्रेम संबंधों में आप अपने रिलेशनशिप में हर तरह का आनंद लेंगे. वैवाहिक संबंधों में आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा, किसी फेवरेट सब्जेक्ट को पढ़ने का बार-बार मन करेगा.
कन्या- इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा. आपको बुखार, पेट, दर्द आदि समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आर्थिक स्थिति को लेकर भी थोड़ा सावधान रहें. आपके खर्चे बढे रहेंगे. व्यापार करने वाले जातक सावधान रहें,.व्यापारियों के नए लोगों से कांटेक्ट बढ़ सकते हैं. नौकरी वाले जातकों को कार्य क्षेत्र में इंक्रीमेंट मिल सकता है. प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे, परंतु ससुराल पक्ष में कोई विवाद हो सकता है. विद्यार्थी यदि अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत करेंगे तो सफलता की प्राप्ति हो सकती हैं.
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. आप स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. इनकम में बढ़ोतरी भी संभव है. करियर और व्यवसाय की बात करें तो आपका व्यापार उन्नति करेगा. आप अपने पार्टनर से किसी प्रकार की बहस ना करें. अन्यथा नुकसान हो सकता है. नौकरी करने वाले जातकों को पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकते हैं. प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह बहुत अधिक बढ़िया रहेगा. अपने प्रिय पात्र को अपने दिल की हर बात बताएंगे . वैवाहिक संबंधों को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. तनाव के कारण आपका मन परेशान हो सकता है. शिक्षा को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा. कंपटीशन में सफलता मिल सकती है. पढ़ाई को लेकर आप बहुत अधिक सजग रहेंगे.
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. आप उल्टी, दस्त, बुखार जैसी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं. आपकी इनकम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है और खर्चे में अधिक होंगे. दोनों में बैलेंस बनाए रखना आवश्यक है. व्यापार को लेकर उत्साहित रहेंगे. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपके कार्य क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति आपकी बात नहीं काटेगा, प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. दोनों एक दूसरे की केयर करेंगे. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. आपके रिश्ते में बहुत अधिक प्रेम बढ़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए सबसे अच्छा रहेगा.
धनु- यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा. आप अपनी मेहनत से अपना घर बनाने में कामयाब होंगे. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके जीवनसाथी के मन में तनाव को बढ़ावा देगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय तय करेगा कि आगे की स्थिति क्या होने वाली है. आपकी मेहनत आपकी परफॉर्मेंस को इंप्रूव करेगी जिससे आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा. गवर्नमेंट से बेनिफिट मिलेगा लेकिन आपके पार्टनर से झड़प ना हो जाए, इस बात का ध्यान रखें. आप अपनी तरफ से पूरी मेहतन करेंगे. संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई के मामले में ध्यान रखना होगा. प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने में अभी संदेह है. आपकी सेहत में सुधार होगा. यात्रा करने के उद्देश्य से इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी.
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए दिनचर्या में बदलाव करने की कोशिश करें. आर्थिक स्थिति को लेकर समय अच्छा रहेगा. किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए आप एड़ी चोटी का जोर लगा सकते हैं और उसमें आपको सफलता मिल सकती है. करियर और व्यवसाय को लेकर आपको ध्यान रखना होगा. किसी प्रकार का टैक्स न जमा करने पर आपको परेशानी हो सकती है. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा. प्रेमी के साथ अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं. आप एक दूसरे के मन की बातों को समझेंगे. वैवाहिक संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. शिक्षा के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा.
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य, थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. आपके आंखों में दर्द या पेट की कोई समस्या परेशान कर सकती है. आपका बैंक बैलेंस बढ़िया रहेगा. रूपए पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी. नौकरी वाले जातकों को कार्य क्षेत्र में सावधानी पूर्वक कार्य करना होगा. प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा. आप अपने प्रिय पात्र के साथ बहुत अधिक रोमांस में रहेंगे. उनके गृहस्थ जीवन में पहले की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं. रिश्ते में प्रेम और अपनापन बना रहेगा. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा.
मीन- यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहेगा. नौकरी वाले जातको के लिए समय बढ़िया रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है. प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है. आप अपनी बातें अपने प्रिय साथी के साथ शेयर अवश्य करें. वैवाहिक संबंधों को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा. ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहां सुनी हो सकती हैं. शिक्षा को लेकर भी सप्ताह अच्छा रहेगा. आपका मन पढ़ाई में लगा रहेगा तथा हायर एजुकेशन वाले जातकों के लिए सप्ताह बढ़िया रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आपको पेट में दर्द, उल्टी, मुंह में छाले इत्यादि की समस्या से परेशान होना पड़ सकता है. रूपए पैसे को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी. आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है, परंतु आपके खर्च भी बहुत अधिक रहेंगे. व्यवसाय को लेकर आपका सप्ताह अच्छा रहेगा. आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कुछ प्रतिष्ठित लोगों का सपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं.


