Sunday, May 3, 2026

अब Airtel, Jio और Vi यूजर्स अपने व्हाट्सएप अकाउंट से ही फोन रिचार्ज कर सकेंगे.

Share

व्हाट्सएप ने भारत में एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो कई लोगों के लिए काफी कामगार साबित हो सकता है. इस फीचर की मदद से अब आप अपने मोबाइल का रिचार्ज सीधे ऐप के अंदर ही कर सकते हैं. मेटा के मालिकाना हक वाली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने नीदरलैंड्स की पेमेंट्स कंपनी PayU के साथ पार्टनरशिप की है. इस फीचर को एंड्ऱॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले कुछ हफ्तों में यह सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

अब प्रीपेड कनेक्शन वाले यूज़र्स को अलग से किसी और ऐप या वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी. अगर वो चाहे तो व्हाट्सएप से ही अपना प्रीपेड कनेक्शन रिचार्ज कर सकते हैं. वो व्हाट्सएप के अंदर ही अपने टेलीकॉम कंपनी के प्लान्स चेक कर सकते हैं और बस कुछ ही टैप्स में अपना रिचार्ज कंप्लीट कर सकते हैं. आपको बता दें कि व्हाट्सएप पहले ही कुछ शहरों में बिल पेमेंट्स और मेट्रो टिकट बुकिंग की सुविधा दे रहा था. अब उसी लिस्ट में मोबाइल रिचार्ज की सुविधा भी जुड़ चुकी है.

अब व्हाट्सएप से करें मोबाइल रिचार्ज

व्हाट्सएप ने आज यानी गुरुवार को ही इस नए फीचर का ऐलान किया है. कंपनी ने बताया कि PayU के साथ मिलकर यह सर्विस शुरू की गई है. Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) के प्रीपेड सब्सक्राइबर्स अब आसानी से अलग-अलग रिचार्ज प्लान्स चुनकर अपना टॉप-अप कर सकते हैं. यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंचाई जा रही है.

WhatsApp Launches Mobile Recharge

पेमेंट्स को और आसान बनाने के लिए व्हाट्सएप ने होम स्क्रीन पर एक रुपया (₹) आइकन जोड़ा है. यह आइकन कैमरा आइकन के ठीक बगल में दिखता है और यूज़र्स को पेमेंट्स सेक्शन में ले जाता है. यहां से आप मोबाइल रिचार्ज के अलावा यूपीआई के जरिए पेमेंट्स यानी पैसे ट्रांसफर भी कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ शहरों में व्हाट्सएप यूज़र्स, व्हाट्सएप के जरिए ही मेट्रो टिकट भी बुक कर सकते हैं.

इसमें खास बात है कि रुपया (₹) आइकन व्हाट्सएप के मेन इंटरफेस के साथ-साथ चैट बॉक्स में भी उपलब्ध है, जिससे मैसेज करते हुए भी किसी को पेमेंट भेजना आसान हो जाता है. आइए अब हम आपको व्हाट्सएप के जरिए मोबाइल रिचार्ज करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताते हैं.

व्हाट्सएप से मोबाइल रिचार्ज कैसे करें?

स्टेप 1: सबसे पहले “₹”आइकन पर टैप करें.

स्टेप 2: मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज का ऑप्शन चुनें.

स्टेप 3: अपना नंबर चुनें या किसी और का नंबर एंटर करें.

स्टेप 4: सर्विस प्रोवाइडर को कन्फर्म करें.

स्टेप 5: अपने मोबाइल ऑपरेटर के उपलब्ध प्लान्स में से अपना प्लान चुनें.

स्टेप 6: पेमेंट मोड सिलेक्ट करें, जिनमें UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के ऑप्शन्स होंगे.

स्टेप 7: पेमेंट प्रोसेस को पूरा करें.

UPI यूजर्स को ट्रांजेक्शन पूरा करने के लिए अपना UPI PIN डालना होगा. रिचार्ज सफल होने के बाद व्हाट्सएप एक कन्फर्मेशन स्क्रीन दिखाएगा जिसमें प्लान की पूरी डिटेल्स होंगी. ट्रांजेक्शन की जानकारी पेमेंट्स होमपेज के नीचे दिए गए हिस्ट्री सेक्शन में भी देखी जा सकती है. यह फीचर भारतीय यूजर्स के लिए डेली लाइफ को और आसान बनाने की दिशा में व्हाट्सएप का एक और कदम है.

व्हाट्सएप के इन नए फीचर्स को देखकर समझ आता है कि व्हाट्सएप अब सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप ही नहीं बल्कि धीरे-धीरे यूज़र्स के लिए एक मल्टी-पर्पस ऐप बनता जा रहा है, जिससे यूज़र्स यूपीआई पेमेंट, मनी ट्रांसफर, मेट्रो टिकट बुकिंग और अब मोबाइल रिचार्ज भी कर सकते हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में व्हाट्सएप में बिल पेमेंट्स, ट्रेन, फ्लाइट टिकट बुकिंग या क्रेडिट कार्ड आदि के पेमेंट्स की सर्विस भी शुरू की जा सकती है.

Read more

Local News