Sunday, July 5, 2026

अधिक वर्षा का असर हरी सब्जियों के दामों पर पड़ा….

Share

गयाजी। अधिक वर्षा का असर हरी सब्जियों के दामों पर पड़ा है। दो माह से हरी सब्जियों का दाम आसमान छू रहा है। दो माह पहले तक सस्ते दाम पर बिकने वाली सब्जी दोगुना से तीन गुणा दाम पर बिक रही है। लोगों को उम्मीद थी कि बारिश में सब्जी का दाम कम हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बाजार में बैंगन 80 से सौ रुपये किलो बिक रहा है। सब्जी के बढ़ते दाम ने घर का बजट खराब कर रखा है। सब्जी खरीदने के पहले लोगों के सोचना पड़ रहा है। दो माह पहले सौ रुपये में थैला सब्जी से भर जाता है। लेकिन अधिक वर्षा होने से सब्जियों के दाम में आग लगा हुई है। क्योंकि बाजार में आने वाले लोकल स्तर पर सब्जियां अधिक पानी होने से नष्ट हो गई है।

शिमला मर्च, बैगन, खीरा, धनिया पत्ता, भिंडी के दाम बढ़ने से गृहणियां अधिक परेशान है। पहले आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी होती थी। तो कम पैसे में लोग अधिक सब्जियों को घर ले जाते थे। लेकिन अब बाजार में सब्जी लोकल स्तर पर काफी कम आ रहा है। शहर के केदारनाथ मार्केट सब्जी विक्रेता बलभद्र प्रसाद का कहना है कि अधिक वर्षा होने से हरी सब्जी का दाम आसमान पर पहुंच गया है। क्योंकि मंडी में ग्रामीण क्षेत्र से सब्जी नहीं आ रहा है। मंडी में सब्जी दूसरे प्रदेश झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश से आ रहा है। ऐसे में सब्जी का दाम में आग लगी है।

सब्जी का दाम (प्रति किलोग्राम रुपये में)

सब्जी(दाम)आजदो माह पहले
भिंडी4015
कद्दू4010
बैंगन8040
नेनुआ5020
परबल8020
टमाटर6030
करेला 6020
खीरा देसी6030
हरी मिर्च10020
धनिया पता15080
फूलगोभी60 पीस40 पीस
मटर250200
शिमला मिर्च10040
गाजर6040
मूली10030
अदरक8050
कुंदरी 5020
खेगसी8050
फरसवीन20080
प्याज3020

Read more

Local News