Saturday, July 4, 2026

अगली सुनवाई 20 अगस्त को – कोर्ट में राबड़ी देवी ने कहा कि जमीन खरीदने के 6 साल बाद तक किसी को नौकरी नहीं मिली.

Share

नई दिल्ली: लैंड फॉर जॉब मामले में आज राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान मामले की आरोपी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि पैसे लेकर जमीन खरीदना कोई अपराध नहीं है, किसी को फायदा पहुंचाने के लिए उससे जमीन नहीं खरीदी जाती.

स्पेशल जज विशाल गोगने आरोप तय करने पर 20 अगस्त को भी सुनवाई करेंगे. आज सुनवाई के दौरान राबड़ी देवी की ओर से पेश वकील ने कहा कि जो जमीन खरीदी गई थी, उसकी सेल डीड मौजूद है और जमीन खरीदने के बाद छह साल तक किसी को नौकरी नहीं मिली. उन्होंने कहा कि पैसे देकर जमीन खरीदना कोई अपराध नहीं है.

इस मामले में 7 अक्टूबर 2024 को कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव समेत सात आरोपियों को जमानत दी थी, कोर्ट ने सभी आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी. इस मामले में कोर्ट ने 7 मार्च 2024 को कोर्ट ने ईडी के मामले में राबड़ी देवी, मीसा भारती, हीमा यादव और ह्रदयानंद चौधरी को नियमित जमानत दी थी.

ED ने 11 लोगों को आरोपी बनाया

कोर्ट ने 18 सितंबर 2024 को ईडी की ओर से दाखिल पहली पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था. ईडी ने 6 अगस्त 2024 को इस मामले में पहली पूरक चार्जशीट दाखिल की थी. ईडी की चार्जशीट में ईडी ने 11 लोगों को आरोपी बनाया है. चार्जशीट में 96 दस्तावेजों को साक्ष्य के रूप में पेश किया गया है.

7 मार्च 2024 को राबड़ी देवी, मीसा भारत व अन्य को मिली जमानत
बता दें कि 7 मार्च 2024 को कोर्ट ने ईडी के मामले में राबड़ी देवी, मीसा भारती, हीमा यादव और ह्रदयानंद चौधरी को नियमित जमानत दी थी. इस मामले में कोर्ट ने 27 जनवरी 2024 को ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था. 9 जनवरी 2024 को ईडी ने इस मामले में पहली चार्जशीट दाखिल किया था. ईडी ने इस मामले में अमित कात्याल को गिरफ्तार किया था.

इस मामले में ईडी के पहले सीबीआई ने केस दर्ज किया था. सीबीआई से जुड़े मामले में कोर्ट ने 4 अक्टूबर 2023 को बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को जमानत दी थी. कोर्ट ने 22 सितंबर 2023 को सीबीआई की ओर से दाखिल दूसरी चार्जशीट पर संज्ञान लिया था. 3 जुलाई 2023 को सीबीआई ने पूरक चार्जशीट दाखिल की थी. कोर्ट ने 27 फरवरी 2023 को इन तीनों आरोपियों समेत सभी आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था. 7 अक्टूबर 2022 को लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव , राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था.

Read more

Local News