Wednesday, July 15, 2026

अगलगी में एक घर सहित आधा दर्ज़न मवेशी झुलसे

Share

भगवानपुर में आग लगने से रामप्रवेश सहनी के घर जलकर खाक हो गया. उक्त अगलगी की घटना बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे हुई.

Motihari: पकड़ीदयाल. थाना क्षेत्र के भगवानपुर में आग लगने से रामप्रवेश सहनी के घर जलकर खाक हो गया. उक्त अगलगी की घटना बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे हुई. आग लगने से घर में रखा गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया. हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से परिवार के सभी सदस्य बच गए, लेकिन आधा दर्ज़न छोटे -बड़े मवेशी झुलस गए.आग लगने के कारणों का पता नही लग सका.ग्रामीणों तथा दमकल गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका.सीओ रोहित कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल 12 हज़ार का चेक मुहैया करा दिया गया है. पीड़ित परिवार को प्लास्टिक शीट तथा उपयोगी सामग्री दी गयी है. उनके यहां हुई क्षति का आंकलन करा सहायता राशि दी जायेगी.

Table of contents [hide]

Read more

Local News