रांची: राजधानी रांची में विद्युत वितरण प्रणाली के निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण 15 जुलाई (बुधवार) को शहर के कुछ क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग ने प्रभावित इलाकों के लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लेने की अपील की है।
विभाग के अनुसार सुंदर विहार और कोकर क्षेत्र में सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा।
इसके अलावा बर्दवान कंपाउंड, लालपुर क्षेत्र के मातृका आश्रम, सीटी एन्क्लेव, कंगन ज्वैलर्स गली तथा आसपास के इलाकों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली विभाग ने बताया है कि रखरखाव कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।


