Saturday, July 4, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना होने से पहले उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है.

Share

  • ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी को लेकर आई इस धमकी के बाद ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा अधिकारी सतर्क हो गए हैं और उन्होंने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.
  • बता दें कि पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलियाई कार्यक्रम के अनुसार 9 जुलाई को प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया में ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में होने वाला है. इसी कार्यक्रम के दौरान हमला करने की धमकी दी गई है. इस इवेंट को प्रमोट करने वाली एक पोस्ट के नीचे पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब मुस्तफा नाम के फेसबुक अकाउंट ने कथित तौर पर लिखा, “इस इवेंट के दौरान स्टेडियम की छत को बंद रखना चाहिए. वरना वह अपनी मौत के लिए ऑस्ट्रेलिया आ रहे होंगे.” इस जानकारी के सामने आने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने अनुसार इस फेसबुक अकाउंट से जुड़े आईपी एट्रेस की पहचान कर लगी गई है और कार्रवाई की जा रही है. हालांकि, अभी तक किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है.

Read more

Local News