Tuesday, May 19, 2026

झारखंड में अगले 72 घंटों के भीतर राज्य के मौसम में तब्दीली आ सकती है.

Share

रांची: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला बदला रहने वाला है. रांची स्थित मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 18 मई को राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है. खासकर दक्षिणी और मध्य झारखंड के इलाकों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने के आसार हैं.

इन इलाकों के लिए अलर्ट जारी

मौसम केंद्र ने खूंटी और गुमला समेत दक्षिणी झारखंड के इलाकों में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. वही धनबाद, बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा समेत निकटवर्ती मध्य झारखंड के जिलों में भी गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Alert for Strong Winds and Lightning

इन इलाकों में शुष्क रहेगा मौसम

हालांकि हजारीबाग और कोडरमा समेत उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कुछ हिस्सों में मौसम अपेाकृत शुष्क रह सकता है. मौसम केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

19 मई को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. 20 मई को पूर्वी और निकटवर्ती मध्य झारखंड के जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है. कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गर्जन और वज्रपात की संभावना है.

Temperature data released by the Meteorological Department

21 मई को पलामू, गढ़वा और लातेहार को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है. आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. रांची और आसपास के इलाकों में भी अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने, मेघ गर्जन और बारिश की संभावना जताई गई है.

Temperature data released by the Meteorological Department

मौसम विभाग द्वारा जारी तापमान के आंकड़े (Etv bharat)

प्रमुख जिलों के अधिकतम तापमान का हाल

मौसम केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा गर्मी डाल्टनगंज में रिकॉर्ड की गई, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जमशेदपुर में भी गर्मी का असर तेज रहा. यहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा है. वही बोकारो में पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. चाईबासा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और रांची में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर

झारखंड के कई हिस्सों में रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना रहा. जमशेदपुर और बोकारो में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बोकारो थर्मल में यह 26.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. रांची का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है.

Read more

Local News