Saturday, July 4, 2026

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कटकमदाग प्रखंड में जनसुनवाई की. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे.

Share

हजारीबाग: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कटकमदाग प्रखंड में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका निराकरण करने के लिए कदम आगे बढ़ाना था. कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष अपने-अपने फरियाद लेकर पहुंचे.

भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद पहले अपने दफ्तर में जनता दरबार लगाते थे. अब अपने दफ्तर से बाहर निकाल कर प्रखंड कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. पहला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कटकमदाग प्रखंड में रखा गया. कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई लोग शामिल हुए.

  • इस कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति भी देखने को मिली. अधिकतर ग्रामीण जमीन से जुड़ी समस्या को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे. वहीं कुछ लोग आवास योजना का लाभ, राशन कार्ड में नाम चढ़ावाने की समस्या को लेकर भी आवेदन दिया. लोगों का कहना है कि प्रखंड कार्यालय में चक्कर लगा लगाकर परेशान है. अब विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया है .इससे उम्मीद जागी है की समस्या का समाधान होगा.
  • प्रदीप प्रसाद ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में अफसर शाही देखने को मिलता है. कई दलाल तरह के लोग भी प्रखंड में सक्रिय रहते हैं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को राहत देना है ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके. प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हर महीने के पहले सप्ताह के शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कटकमदाग प्रखंड में होगा. यह कोशिश की जाएगी कि हर प्रखंड में ऐसा कार्यक्रम का आयोजन किया जाए. ताकि ग्रामीण लोगों की समस्या का समाधान हो सके.
  • कार्यक्रम के दौरान प्रदीप प्रसाद को स्थानीय लोगों ने जानकारी दिया कि प्रखंड कार्यालय परिसर में शौचालय का भी निर्माण किया गया है. लेकिन शौचालय में ताला लटका रहता है. शौचालय के ताला को तोड़ा गया और अंदर देखा गया की स्थिति बेहद खराब थी. टाइल्स टूटे पड़े थे नल बिखरे पड़े थे. प्रदीप प्रसाद ने स्थानीय जनप्रतिनिधि को कहा कि शौचालय को उपयोग करने के लायक बनाया जाए. प्रदीप प्रसाद के समर्थकों ने शौचालय का ताला भी इस दौरान तोड़ दिया.

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों का पहुंचना यह बताता है कि ग्रामीण काफी परेशान है और उनकी समस्या का समाधान प्रखंड कार्यालय में नहीं हो रहा है. बहरहाल इस आयोजन से कितना लाभ लोगों को मिलेगा यह तो समय ही तय करेगा.

Table of contents [hide]

Read more

Local News