Wednesday, July 15, 2026

सिमरिया में एक घर में लगी आग, दो मवेशी भी झुलसे

Share

सिमरिया में एक घर में लगी आग, दो मवेशी भी झुलसे

कोढ़ा. गुरुवार की रात कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत उत्तरी सिमरिया पंचायत के वार्ड संख्या 12, संथाली टोला में एक दिल दहला देने वाली अग्निकांड की घटना सामने आई है. इस हादसे में ग्रामीण जीतन साह का घर आग की चपेट में आ गया. पूरा आशियाना जलकर राख हो गया. घटना में घर में बंधे दो मवेशी भी झुलस गए हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग अचानक भड़की और कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. घर में रखा सारा सामान जल गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि आस-पड़ोस के घरों तक फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया था, लेकिन समय रहते स्थानीय ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए बाल्टी और बोरियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की.घटना की जानकारी मिलते ही कोलासी थाना पुलिस एवं दमकल विभाग को सूचित किया गया.दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया. इस हादसे के तुरंत बाद पंचायत स्तर के कर्मचारी संजय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया. मुआवजा प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए प्रशासन से पीड़ित को यथाशीघ्र सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. गांव में इस घटना के बाद शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि अग्निशमन व्यवस्था को और मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Table of contents [hide]

Read more

Local News