Thursday, September 24, 2026

सिदगोड़ा : 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Share

एग्रिको क्रॉस रोड-8 में गुरुवार की रात सिदगोड़ा पुलिस ने एक क्वार्टर में छापेमारी कर 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ भुइयांडीह निवासी अनीस तिवारी को गिरफ्तार किया है

Jamshedpur News :

एग्रिको क्रॉस रोड-8 में गुरुवार की रात सिदगोड़ा पुलिस ने एक क्वार्टर में छापेमारी कर 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ भुइयांडीह निवासी अनीस तिवारी को गिरफ्तार किया है. इस दौरान वहां कुछ युवक ब्राउन शुगर का सेवन करते भी पकड़े गये. इस मामले में पुलिस ने अनीस तिवारी को पूछताछ के बाद शुक्रवार की शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जबकि ब्राउन शुगर पीते धराये युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया.

Read more

Local News