चंडीगढ़ : राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर राउंड में रिकॉर्डतोड़ पारी खेली. उन्होंने मात्र 29 गेंदों में 12 छक्कों और पांच चौके की मदद से 97 रन बनाए. अगली ही गेंद पर वे आउट हो गए. अगर वे अगली गेंद पर आउट नहीं होते, तो आईपीएल के इतिहास में यह सबसे तेज शतक होता. इस समय आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के पास है. उन्होंने 2013 में आईपीएल पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में पूरा किया था. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा.
वैभव ने 16 गेंदों में फिफ्टी लगाकर प्लेऑफ के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया. क्रिकेटर सुरेश रैना ने 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 16 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की थी. यानी वैभव और रैना दोनों का रिकॉर्ड बराबर रहा.
शतक का रिकॉर्ड भले ही वैभव न तोड़ पाए, लेकिन आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड जरूर बना दिया. यहां पर उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा. गेल ने 2012 के सीजन में 59 छक्के लगाए थे. वैभव अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं.
59 छक्के – क्रिस गेल (2012)
52 छक्के – आंद्रे रसेल (2019)
51 छक्के – क्रिस गेल (2013)
45 छक्के – जोस बटलर (2022)
वैभव ने आईपीएल के मुकाबलों में पावरप्ले में सर्वाधिक बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाकर ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. उन्होंने पांचवीं बार शुरुआती छह ओवर के भीतर 50 से अधिक स्कोर बनाएं. उन्होंने हैदराबाद के ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ा. हेड ने चार बार यह कारनामा किया है. शीर्ष पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने छह बार पावरप्ले के दौरान 50 से अधिक स्कोर बनाया.
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. सनराइजर्स ने अपनी एकादश में एक बदलाव करते हुए प्रफुल्ल हिंगे को मौका दिया. रॉयल्स ने भी रविंद्र जडेजा को एकादश में जगह दी है. वह पिछले मैच में इंपेक्ट प्लेयर में रूप में खेले थे.


