फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर रणवीर सिंह लाइमलाइट में हैं. जब से खबर आई है कि रणवीर ने फरहान खान की फिल्म से अपना नाम पीछे ले लिया है, तब से हर तरफ उनके ही चर्चे हैं. फिल्म से अपना नाम हटाने के बाद फरहान खान ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद फेडरेशन ने एक्टर के खिलाफ ‘असहयोग’ का निर्देश जारी किया, जिसमें अपने से जुड़े कर्मचारियों और इंडस्ट्री के सदस्यों से कहा गया कि वे शूटिंग या प्रोडक्शन के काम में उनके साथ सहयोग न करें. फेडरेशन के इस एक्शन के बाद कई सितारें रणवीर के सपोर्ट में उतरे हैं, जिसमें राखी सावंत, पूनम ढिल्लों, मीका सिंह का नाम शामिल है.
राखी सावंत
राखी सावंत ने चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर का समर्थन किया है. उन्होंने फरहान पर भी निशाना साधा और उन पर पब्लिसिटी के लिए एक्टर के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा, ‘मैं निंदा करती हूं. जिन लोगों ने रणवीर को बैन किया है.मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है. क्योंकि वह सुपरस्टार है, रणवीर से हर बंदा जलता है. इनके हिम्मत है तो सलमान खान को बैन करके दिखाये, मेरे भाई को. एक-एक को उड़ा कर सलमान भाई बैंड बजा देगा. रणवीर अपनी मेहनत से आया है. दीपिका (पादुकोण) और रणवीर दोनो अपनी मेहनत से आये हैं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘सलमान खान को ऐसे लोग बैन करके दिखाएंगे, वो बता देंगे. एफडब्ल्यूआईसीई, आप लोग हमारे रणवीर से जलते हो क्योंकि उन्हें लगता है सुपरहिट फिल्म दी है. आप में दम है तो सलमान को टच करके बताओ, वो तुम्हारी बजा देगा. फरहान अख्तर जितना अपनी फिल्मों में सुपरहिट नहीं हुआ, वो कहीं दिखा नहीं, अब रणवीर के नाम पर पब्लिसिटी निकल रही है और वो दिख गया है.’
पूनम ढिल्लों
वहीं दिग्गज अभिनेत्री और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह से जुड़े मौजूदा विवाद और ‘डॉन 3’ विवाद में फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज़ द्वारा उनके खिलाफ जारी ‘असहयोग’ निर्देश पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस बात पर निराशा जताई कि जब यह मामला बढ़ रहा था, तब न तो रणवीर और न ही निर्माताओं ने एसोसिएशन से संपर्क किया
एक मीडिया से बात करते हुए पूनम ढिल्लों ने कहा कि अगर उन्हें पहले जानकारी दी गई होती, तो सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन इस मामले में मध्यस्थता करके इसे सुलझाने में मदद कर सकता था. उन्होंने स्वीकार किया कि यह मामला एसोसिएशन के ही एक सदस्य से जुड़ा होने के बावजूद एसोसिएशन को इस बातचीत से पूरी तरह बाहर रखा गया.
उन्होंने कहा, ‘यह एक बहुत ही अजीब स्थिति है, क्योंकि यह हमारे ही सदस्यों में से एक का मामला है. लेकिन न तो एक्टर ने, न ही निर्माता ने और न ही फेडरेशन ने हमें इस बारे में कोई जानकारी दी या हमें भरोसे में लिया. हम इस मसले को सुलझाने की कोशिश कर सकते थे. हमारे एसोसिएशन का मकसद ही यही है कि वह किसी एक्टर और निर्माता के बीच पैदा होने वाले ऐसे मसलों, विवादों या किसी भी तरह की समस्याओं को सुलझाए.’
उन्होंने आगे कहा, ‘रणवीर, सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन का हिस्सा होने के नाते, हमें इसमें शामिल कर सकते थे और हमसे संपर्क कर सकते थे, ताकि हम इस मामले को ज्यादा सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश कर सकें. मैं चाहूंगी कि हर एक्टर अपनी कमिटमेंट्स को सबसे अच्छे तरीके से निभाए. अगर कोई दिक्कत आती है, तो उन्हें उसे खुद संभालना चाहिए और, अगर जरूरत पड़े, तो एसोसिएशन से संपर्क करना चाहिए ताकि हम मिलकर उसे सुलझा सकें. क्योंकि सच तो यह है कि हमें असल में ज्यादा कुछ पता नहीं है. इसलिए मैं यह नहीं कह सकती कि वह गलत हैं या वे गलत हैं. मुझे बस पता नहीं है.’
मीका सिंह
एक पैपराजी के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, मशहूर सिंगर मीका सिंह ने कहा, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद फेडरेशन से मिलूंगा. रणवीर सिंह एक शानदार एक्टर और बहुत अच्छे इंसान हैं. हमें फिल्मों की रिलीज से पहले उनके आस-पास विवाद खड़े करने के बजाय टैलेंट को सपोर्ट करना चाहिए.


