Wednesday, May 27, 2026

उत्तरकाशी के बेटी महक चौहान को CASARugby7s 2026 की ‘महिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया है.

Share

उत्तराखंड की बेटी महक चौहान ने प्रदेश का मान बढ़ाया है. उन्होंने भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में शानदार प्रदर्शन किया है. जिसके बाद महक चौहान को को CASARugby7s 2026 की ‘महिला प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ चुना गया है. ये प्रतियोगिता 16 और 17 मई 2026 को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुई.

‘सेंट्रल एंड साउथ एशिया 7s चैंपियनशिप’ में महक चौहान ने भारत का प्रतिनिधित्व किया. जिसमें उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया. महक चौहान की इस उपलब्धि से उत्तराखंड रग्बी संघ समेत पूरे खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है. वहीं, उनके गृहक्षेत्र उत्तरकाशी में भी खुशियां मनाई जा रही हैं.

बता दें कि महक चौहान उत्तरकाशी जिले की रहने वाली है. वे रग्बी की खिलाड़ी हैं. वे लंबे समय से इस खेल में शानदार प्रदर्शन कर रही है. सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों को पार कर महक चौहान ने संघर्ष के दम पर भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में जगह बनाई.

भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम से पहले महक चौहान अंडर 18 और अंडर 20 महिला रग्बी टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. यहां भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था. उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. इससे पहले महक चौहान ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं.

पहाड़ से पहाड़ जैसी चुनौतियों को पार कर विश्व के फलक पर छाने वाली महक चौहान आज कई लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं. महक चौहान की इस उपलब्धि ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. उन्होंने साबित किया है अगर सही मौका मिले तो पहाड़ की बेटियां भी आसानी से आसमान छू सकती हैं.महक चौहान ने कम उम्र में बड़े सपने पूरे कर लिये हैं.महक चौहान की इस उपलब्धि से उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सीना भी फूल गया है. हर कोई इस उपलब्धि के पीछे की मेहनत को जानता है.

Read more

Local News