Lava भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में एक बार फिर सस्ते 5G सेगमेंट में एक नया फोन लेकर आया है कंपनी ने अपना नया Lava Shark 2 5G भारत में लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल अक्टूबर में आए Shark 2 के 4G वेरिएंट का अपग्रेडेड वर्ज़न है. इस बार फोन में 5G कनेक्टिविटी के साथ-साथ काफी बड़ी बैटरी भी दी गई है जो इसे बजट सेगमेंट में एक मज़बूत दावेदार बनाती है.
Lava Shark 2 5G को सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इस फोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है और इसकी कीमत 11,999 रुपये रखी गई है. यह फोन 10 जून से भारत भर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर मिलने लगेगा. रंगों की बात करें तो यह Arya Blue और Sonar Gold समेत दो आकर्षक कलर्स में उपलब्ध होगा. लावा के मुताबिक, इस फोन पर भी कंपनी घर पर ही फ्री सर्विस की सुविधा देगी.
Lava Shark 2 5G की खास बातें
सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन Android 16 के वैनिला वर्ज़न पर चलता है और कंपनी ने वादा किया है कि यूज़र्स को कोई ब्लोटवेयर या विज्ञापन नहीं झेलने पड़ेंगे. साथ ही एक OS अपग्रेड और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट की गारंटी भी दी गई है जो इस प्राइस रेंज में काफी अच्छी बात है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6nm प्रोसेस पर बना Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है. इसके साथ 4GB RAM है और 4GB वर्चुअल RAM एक्सपेंशन की सुविधा भी है. कंपनी का दावा है कि फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 5 लाख से ज़्यादा स्कोर किया है जो इस सेगमेंट के लिए ठीकठाक आंकड़ा है.
डिस्प्ले की बात करें तो 6.75 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस देता है. कैमरे में पीछे 13MP का AI कैमरा और आगे 5MP का सेल्फी कैमरा है. फोन में IP64 रेटिंग भी है यानी धूल और छींटों से सुरक्षा मिलती है.
इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी है जो 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है और USB Type-C पोर्ट के ज़रिए चार्ज होती है. अब देखना होगा कि लावा के इस बजट फोन को भारत के यूज़र्स कितना पसंद करते हैं.


