रोहतास: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप नेहो गई है. ये शाही शादी समारोह वाराणसी के एक पांच सितारा होटल में संपन्न हुई. बिहार के रोहतास जिले के बड्डी गांव में पिछले चार दिनों से आकाशदीप के शादी की रस्म चल रही थी. वहीं यूपी में शादी समारोह में कई सिलेब्रिटीज शामिल हुए जिसमें एमएलसी व भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने सुरों की महफिल सजाई.
आकाशदीप और अक्षिता राज की शादी: उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक नगरी वाराणसी एक खास वजह से चर्चा में है. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने डेहरी की रहने वाली अक्षिता राज के साथ विवाह बंधन में बंध कर अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है. वाराणसी के एक भव्य फाइव स्टार होटल में आयोजित इस शाही विवाह समारोह में परंपरा ,संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत मेल देखने को मिला.
मुस्कुराते हुए अक्षिता राज ने पहनाई वरमाला: जैसे ही दूल्हे राजा आकाशदीप बारात लेकर पहुंचे वहां मौजूद मेहमानों ने उनका जोरदार स्वागत किया. पूरे परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था. शादी की सबसे यादगार पलों में से एक वह क्षण था जब दुल्हन अक्षिता राज ने मुस्कुराते हुए आकाशदीप को वरमाला पहनाई इसके बाद आकाशदीप ने भी अक्षिता को वरमाला पहनकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया.
आशीर्वाद देने पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह भी इस खास मौके पर पहुंचे और नव विवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी वहीं भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार सहित क्रिकेट जगत और फिल्मी दुनिया से जुड़े कई नाम चीन चेहरे भी समारोह का हिस्सा बने सितारों की मौजूदगी ने शादी को और भी खास बना दिया.

लाल जोड़े में चांद सी लगीं दुल्हन: अक्षिता राज पारंपरिक लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी जबकि आकाशदीप भी अपनी शादी की खुशी को खुलकर जाहिर करते दिखाई दिए. दोनों के चेहरे पर नई जिंदगी की शुरुआत का उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी. इस शाही विवाह समारोह में कई जानी मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
21 जून को हुआ था तिलक समारोह: शादी से पहले भी आकाशदीप का तिलक समारोह काफी चर्चा में रहा था. 21 जून को आयोजित तिलक समारोह में कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए थे इसके अलावे हाल में ही उन्हें बधाई देने के लिए कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी उनके गांव पहुंची थी.
वैदिक मंत्रोचारण के बीच विवाह संपन्न: दुल्हन अक्षिता राज डेहरी के मानिकपुर के रहने वाली है और उन्होंने बीआईटी मेसरा से अपनी पढ़ाई पूरी की है. शिक्षा और संस्कारों से समृद्ध अक्षिता अब आकाशदीप के जीवन का नया अध्याय बन चुकी हैं. दोनों परिवारों ने पूरे पारंपरिक रीति रिवाज और वैदिक मंत्रोचारण के बीच इस विवाह को संपन्न कराया.
आकाशदीप का संघर्ष से भरा रहा सफर: आकाशदीप भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए तेज गेंदबाज है. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई है. बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के बड्डी गांव से निकलकर टीम इंडिया तक का उनका सफर संघर्ष मेहनत और समर्पण की मिसाल माना जाता है.

फैंस को काफी पसंद आ रही शादी की तस्वीरें: फिलहाल वाराणसी में हुई शादी की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. क्रिकेट प्रशंसकों से लेकर आम लोगों तक विवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं. हर कोई यही कामना कर रहा है कि आकाशदीप की नई जीवन संगिनी अक्षिता भी उनके जीवन में खुशियों और सफलता की नई रोशनी लेकर आए.



