Thursday, June 25, 2026

तीसरे पक्ष के दखल के कारण FIFA ने ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन (ANFA) को सस्पेंड कर दिया है.

Share

अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में जारी फीफा वर्ल्ड कप के बीच एक बड़ी खबर नेपाल के हवाले से सामने आ रही है. इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (FIFA) ने तीसरे पक्ष के दखल के कारण नेपाल में फुटबॉल एसोसिएशन को सस्पेंड कर दिया है. जिसकी वजह से नेपाल अब इंटरनेशनल फुटबॉल के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकत है. फीफा के अनुसार ये बैन अगली नोटिस तक जारी रहेगा.

  • FIFA की वेबसाइट पर पब्लिश एक बयान के अनुसार, FIFA काउंसिल के ब्यूरो ने यह फैसला 24 जून को लिया. दुनिया की इस गवर्निंग बॉडी ने सस्पेंशन की वजह ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन (ANFA) के कामकाज में तीसरे पक्ष का दखल बताया है.
  • नेपाल फुटबॉल के लिए बड़ा झटका
    फीफा के इस फैसले ने नेपाल में फुटबॉल के मैनेजमेंट को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है. इस बैन की वजह से नेपाल की नेशनल टीम और क्लब अब FIFA या एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (AFC) द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, जब तक कि उनके ऊपर से इस बैन को हटा नहीं लिया जाता.
  • इसके अलावा नेपल को इससे आर्थिक झटका भी लगेगा. इस फैसले से सदस्य संस्थाओं और अधिकारियों को FIFA और AFC से मिलने वाली फंडिंग, डेवलपमेंट प्रोग्राम, ट्रेनिंग के मौके और एजुकेशनल कोर्स का लाभ भी नहीं मिल पाएगा.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल नेपाली फुटबॉल के मैनेजमेंट में लंबे समय से विवाद चल रहा है. जिसकी वजह से इससे पहले भी नेपाल की नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ने ANFA को तीन महीने के लिए सस्पेंड किया था, हालांकि बाद में उस फैसले को वापस ले लिया था. नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ने ANFA के प्रस्तावित चुनाव को भी मान्यता देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद ये विवाद और ज्यादा बढ़ गया. अब फीफा ने इस पूरे मामले में तीसरे पक्ष के दखल का हवाला देते हुए ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन (ANFA) को ही सस्पेंड कर दिया है.

FIFA ने ANFA को सस्पेंड किया

Read more

Local News