रांची: रातू रोड के इंद्रपुरी इलाके में संगिनी ग्रुप की ओर से सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सावन की थीम पर आयोजित इस आयोजन में गीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।
समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं हरे रंग के परिधान में पहुंचीं। सावन गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच प्रतिभागियों ने जमकर आनंद लिया।
डांस और गेम्स ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में सावन थीम पर आधारित डांस के अलावा हॉजी, प्रश्नोत्तर और कई अन्य मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अलग-अलग गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया।
लकी कूपन और प्रश्नोत्तर गतिविधि के आधार पर निशा सुल्तानिया को सावन क्वीन चुना गया। वहीं निशा सिन्हा ने सावन चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
इसके अलावा आरती सिंह को प्रथम सावन सखी और प्रियंका सिंह को द्वितीय सावन सखी के सम्मान से नवाजा गया।
विजेताओं को किया गया सम्मानित
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सुनीता, करुणा किरण, आरती, ममता, प्रियंका, निशा और मनीषा को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
आयोजन में इनकी रही भूमिका
समारोह का संचालन आशा किरण और सीमा साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा साहू, आंचल, निशा, सुनीता, मंजू, भारती सिंह, करुणा किरण, रेखा, अर्पिता और उमा समेत अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सावन मिलन के इस आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक उत्सव के साथ मनोरंजन और आपसी मेल-जोल का भी आनंद लिया।
