Tuesday, May 26, 2026

राँची : IPS पूजा सिंघल को मिल सकती है बड़ी राहत !

Share

  • उनकी निलंबन संबंधित फाइल कमेटी के पास भेजी गई है। कमेटी के फैसले पर मुख्‍यमंत्री की सहमति के बाद निर्णय लिया जाएगा। !

निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को राहत मिल सकती है। झारखंड सरकार उनके निलंबन को वापस लेने पर विचार कर रही है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित किया गया था। ईडी ने उन्हें मई 2022 में गिरफ्तार किया था। 28 महीने बाद दिसंबर 2024 में उन्हें जमानत मिली। अब कार्मिक विभाग ने उनकी फाइल मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता वाली कमेटी को भेजी है। कमेटी की सिफारिश और मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही निलंबन वापस होगा। पूजा सिंघल 2000 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।

Read more

Local News