Saturday, April 25, 2026

युवक गिरफ्तार ओडिशा से तस्करी कर लाए 155 किलोग्राम गांजे

Share

ओडिशा से तस्करी करके लाए 155 किलोग्राम गांजे समेत दो युवकों को सिकंदरा पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। तस्करों ने अरसेना में हरिओम के घर में ठिकाना बना रखा था.वह भाग निकला. तस्करी का गांजा हरिओम के यहां रखते थे। मोटरसाइकिल पर फेरी लगाकर आसपास के इलाके में 100 और 200 रुपए की पुडिय़ा के रूप में खपाते थे।बरामद गांजे का मूल्य 25 लाख रुपए बताया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रितिक कुमार और मनीष मुगदल हैं।

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि सिकंदरा और जगदीशपुरा इलाके में मोयरसाइकिलर पर फेरी लगाकर गांजा बेचने की जानकारी मिली थी।इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा को टीम के साथ तस्करों और उनके ठिकाने का पता लगाने के लिए लगाया गया था। पुलिसकर्मियों ने छानबीन कर गांजा बेचने वालों की पहचान की। शुक्रवार रात 12 बजे खड़वाई नहर से बाइक सवारों का पीछा करते हुए पुलिस अरसेना गांव तक पहुंची। वहां मोटरसाइकिल सवारों के एक घर में जाने पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी करके छापा मारा। मौके से मोटरसाइकिल सवारों को दबोच लिया। मकान मालिक मौके से भाग निकला।गिरफ्तार युवको अरसेना के मनीष मुदगल एवं रैपुरा अहीर अछनेरा के रितिक कुमार हैं। मकान से पुलिस ने 155 किलोग्राम गांजा बरामद किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मकान मालिक हरिओम शर्मा है।
वह ओडिशा से किसी परिचित के माध्यम से मथुरा गांजा मंगाता था। वही से अपने घर पर लेकर आता था। हरिओम उनके माध्यम से सिकंदरा एवं जगदीशपुरा में खरीदारों को माल भेजता था. एक दिन में पांच से सात किलोग्राम गांजा वह खपा देते थे। खुले में इसे 100 एवं 200 रुपए की पुडिय़ा में बेचते थे। डीसीपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है
आरोपियों से बाइक और 155 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों को शनिवार को जेल भेजा गया है।15 हजार का माल 30 हजार में बेचते थे।
पूछताछ में मनीष और रितिक ने बताया कि ओडिशा से गांजा 15 हजार रुपए प्रति किलोग्राम में आता है। जिसे फुटकर में वह 30 हजार रुपए में बेच लेते हैं। हरिओम शर्मा उन्हें माल बेचने पर प्रति किलोग्राम दो हजार रुपए देता था।

Read more

Local News