Tuesday, April 14, 2026

माइक्रोसॉफ्ट का यह नया एजेंट एंटरप्राइज यूजर्स को बेहतर सुरक्षा देते हुए लंबे समय तक मल्टी स्टेप टास्क्स खुद पूरा करने की क्षमता देगा.

Share

माइक्रोसॉफ्ट अपने माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट टूल में OpenClaw जैसे नए फीचर्स को जोड़ने की टेस्टिंग कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट का यह नया एजेंट मुख्य रूप से बड़े उद्यमों यानी एंटरप्राइज कस्टमर्स के लिए होगा, जिसमें ओपन सोर्स ओपनक्लॉ से बेहतर सिक्योरिटी कंट्रोल्स दिए जाएंगे. ओपनक्लॉ एक लोकल टूल है, जो यूज़र के कंप्यूटर पर चलता है और उनकी ओर से टास्क पूरा करने वाला एजेंट बना सकता है. अगर माइक्रोसॉफ्ट अपना वर्ज़न लाती है, तो यह पिछले महीनों में घोषित किए गए कई एजेंटिक टूल्स की लिस्ट में शामिल हो जाएगा. द इंफोर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने उन्हें इस नए एआई टूल की पुष्टि भी कर दी है.

मार्च में माइक्रोसॉफ्ट ने कोपायलट कोवर्क लॉन्च किया था. यह सिर्फ सर्च या चैट नहीं करता बल्कि माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप्स के अंदर सीधे एक्शन लेता है. कोवर्क को “वर्क आईक्यू” टेक्नोलॉजी से पावर मिलती है, जो यूज़र के काम के हिसाब से इसे पर्सनलाइज़ करती है. कंपनी ने एंथ्रोपिक के क्लॉड मॉडल को भी कोवर्क के लिए जोड़ा है. हालांकि, कोवर्क क्लाउड में चलता है, लोकल हार्डवेयर पर नहीं.

फरवरी में कोपायलट टास्क

फरवरी में कोपायलट टास्क पेश किया गया था, जो प्रीव्यू में रिलीज हुआ. यह एंटरप्राइज यूजर्स के लिए भी टास्क पूरा कर सकता है, जैसे ईमेल मैनेजमेंट करना, ट्रैवल प्लान करना आदि और ये सब कुछ क्लाउड बेस्ड होता है. नया क्लॉ जैसा एजेंट हमेशा एक्टिव रहने वाला होगा. यह लंबे समय तक मल्टी-स्टेप टाक्स खुद पूरा कर सकेगा. कंपनी का कहना है कि यह 365 कोपायलट का एक ऐसा वर्ज़न होगा, जो कभी रुकता नहीं और जरूरत पड़ने पर एक्शन ले लेता है.

OpenClaw विंडोज़ पर चल सकता है, लेकिन ज्यादातर यूज़र्स मैक मिनी को पसंद करते हैं. इतना कि छोटे और सस्ते मैक मिनी डेस्कटॉप की बिक्री अचानक बढ़ गई है. सुरक्षा के अलावा माइक्रोसॉफ्ट के पास कई कारण हैं कि वह अपना वर्ज़न बनाए. जून में होने वाले माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में कंपनी इस नए क्लॉ या किसी अपग्रेडेड वर्जन को दिखा सकती है.

यह कदम बताता है कि माइक्रोसॉफ्ट एजेंटिक एआई को गंभीरता से ले रही है. एंटरप्राइज यूज़र्स को क्लाउड और लोकल दोनों ऑप्शन्स में मजबूत, सिक्योर और हमेशा तैयार रहने वाला असिस्टेंट चाहिए. अगर यह फीचर सफल रहा तो ऑफिस वर्कफ्लो में बड़ा बदलाव आ सकता है. फिलहाल, यह साफ नहीं है कि नया एजेंट पूरी तरह लोकल होगा या ओपनक्लॉ की पसंदीदा सुविधाओं को अपनाएगा. माइक्रोसॉफ्ट से और डिटेल्स का इंतजार है. लिहाजा, कोपायलट अब सिर्फ जवाब देने वाला एआई एजेंट नहीं रहेगा बल्कि काम करने वाला साथ बनने जा रहा है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News