Join our community of SUBSCRIBERS and be part of the conversation.
To subscribe, simply enter your email address on our website or click the subscribe button below. Don't worry, we respect your privacy and won't spam your inbox. Your information is safe with us.
बेतिया रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के कारण 30 जून से 3 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और री-शेड्यूल की गई हैं. यात्रा से पहले पूरी सूची जरूर देखें.
अगर अगले कुछ दिनों में आपकी ट्रेन से यात्रा की योजना है, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. बेतिया रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन बदल दिया है. कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कई का रूट बदला गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा.
पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, बेतिया रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) और नॉन इंटरलॉकिंग (NI) का कार्य किया जा रहा है. इसके चलते 30 जून से 3 जुलाई 2026 तक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन संख्या
ट्रेन
तिथि
63342
नरकटियागंज – मुजफ्फरपुर
2 और 3 जुलाई
63309
मुजफ्फरपुर – नरकटियागंज
2 और 3 जुलाई
63341
मुजफ्फरपुर – नरकटियागंज
3 जुलाई
इन ट्रेनों का रहेगा शॉर्ट टर्मिनेशन
ट्रेन संख्या
बदलाव
14010 आनंद विहार – बापूधाम मोतिहारी
1 जुलाई को केवल नरकटियागंज तक जाएगी
14009 बापूधाम मोतिहारी – आनंद विहार
2 जुलाई को नरकटियागंज से खुलेगी
15215 मुजफ्फरपुर – नरकटियागंज
3 जुलाई को केवल सुगौली तक चलेगी
15216 नरकटियागंज – मुजफ्फरपुर
3 जुलाई को सुगौली से चलेगी
इन प्रमुख ट्रेनों का बदला गया रूट
15568 आनंद विहार – बापूधाम मोतिहारी (1 जुलाई)
15052 गोरखपुर – कोलकाता (2 जुलाई) वाया सिकटा–रक्सौल–सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर
15705 कटिहार – दिल्ली चंपारण हमसफर (2 जुलाई) वाया मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–सिकटा
15212 अमृतसर – दरभंगा जननायक एक्सप्रेस (1 जुलाई)
04623 कोलकाता – अमृतसर स्पेशल (2 जुलाई) वाया मुजफ्फरपुर–हाजीपुर–छपरा–गोरखपुर
15211 दरभंगा – अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (2 जुलाई)
12558 आनंद विहार – मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस (2 जुलाई)
15273 रक्सौल – आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस (3 जुलाई) वाया रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज