आज के डिजिटल युग में, कई लोग रील देखने, चैट करने और पढ़ने के लिए अपने घर के शौचालय को सबसे शांत जगह मानते हैं. कुछ लोग तो मोबाइल देखने के चक्कर में 15 से 30 मिनट तक शौचालय पर ही बैठे रहते हैं. हालांकि, यह सामान्य लग सकता है, लेकिन नॉर्थम्पटनशायर के केटरिंग जनरल हॉस्पिटल में कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. अजय वर्मा चेतावनी देते हैं कि समय के साथ इससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.
- ज्यादा देर तक टॉयलेट पर बैठने से रेक्टम और एनस की ब्लड वेसल पर दबाव पड़ता है. इस लगातार दबाव से एनल एरिया में सूजन आ जाती है और हेमरॉइड्स, जिसे पाइल्स भी कहते हैं, हो जाता है. इस कंडीशन में पॉटी करते समय बहुत ज्यादा दर्द, खुजली, सूजन और ब्लीडिंग हो सकती है.
- इसके अलावा, पेल्विक मसल्स ब्लैडर और आंतों को सपोर्ट करने में अहम भूमिका निभाती हैं. ज्यादा देर तक टॉयलेट में बैठकर स्टूल पास करने की कोशिश करने से इन मसल्स पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है. समय के साथ, ये मसल्स कमजोर हो जाती हैं, जिससे नॉर्मल मल त्याग करना मुश्किल हो जाता है और पेल्विक हिस्से में कमजोरी आ जाती है. कुछ बहुत कम मामलों में, डॉक्टर बताते हैं कि ज्यादा जोर लगाने से रेक्टम का एक हिस्सा एनस से बाहर निकलने का खतरा रहता है.
- ब्लड फ्लो में दिक्कत – टॉयलेट पर ज्यादा देर तक एक ही पोजिशन में बैठने से शरीर के निचले हिस्से में ब्लड फ्लो कम हो जाता है. इससे कूल्हों और जांघों पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है, जिससे पैरों में सुन्नपन या अकड़न जैसी परेशानी हो सकती है.
- टॉयलेट पर ज्यादा समय बिताने का मुख्य कारण क्या है?
अजय वर्मा के अनुसार, कब्ज ही मुख्य कारण है कि ज्यादातर लोग बाथरूम में बहुत समय बिताते हैं. कम फाइबर वाला खाना खाना, पर्याप्त पानी न पीना, एक्सरसाइज की कमी और मल त्याग में देरी, ये सभी कब्ज की वजह बन सकते हैं. - डॉक्टरों द्वारा अनुशंसित स्वस्थ आदतें
अजय वर्मा के अनुसार, आपको शौचालय में अधिकतम 5 से 10 मिनट ही बिताने चाहिए. यदि आपको शौच न हो, तो बैठे न रहें और सांस रोककर न रखें. तुरंत उठें और शौच करने की तीव्र इच्छा होने पर ही शौचालय जाएं. इसके साथ ही आपको शौचालय में मोबाइल फोन ले जाने की आदत से पूरी तरह बचना चाहिए. अगर आप फोन देखने लगेंगे तो समय का पता ही नहीं चलेगा. आप बिना एहसास किए ही काफी देर तक वहीं बैठे रहेंगे. - शायद टॉयलेट में फोन स्क्रॉल न करें
अजय वर्मा का कहना है कि एक अध्ययन में पाया गया है कि टॉयलेट में बैठकर फोन चलाने और इस्तेमाल करने से बवासीर का खतरा बढ़ जाता है, और इससे पेल्विक फ्लोर से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसके अलावा, साफ-सफाई के लिहाज से भी बाथरूम में फोन ले जाना सही नहीं है. - आपको कितनी बार शौचालय जाना चाहिए?
एक सामान्य और स्वस्थ वयस्क के लिए, दिन में तीन बार से लेकर हफ्ते में तीन बार तक मल त्याग करना पूरी तरह से सामान्य माना जाता है. हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और असल पैमाना यह है कि आपकी अपनी दिनचर्या क्या है.
आपको डॉक्टर से कब सलाह लेनी चाहिए?
अगर आपको लगातार कब्ज, मल त्याग करते समय तेज दर्द या ब्लीडिंग हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.


