Wednesday, July 1, 2026

बेतिया रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के कारण 3 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और री-शेड्यूल की गई हैं.

Share

बेतिया रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के कारण 30 जून से 3 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और री-शेड्यूल की गई हैं. यात्रा से पहले पूरी सूची जरूर देखें.

अगर अगले कुछ दिनों में आपकी ट्रेन से यात्रा की योजना है, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. बेतिया रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन बदल दिया है. कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कई का रूट बदला गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा.

पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, बेतिया रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) और नॉन इंटरलॉकिंग (NI) का कार्य किया जा रहा है. इसके चलते 30 जून से 3 जुलाई 2026 तक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

ट्रेन संख्याट्रेनतिथि
63342नरकटियागंज – मुजफ्फरपुर2 और 3 जुलाई
63309मुजफ्फरपुर – नरकटियागंज2 और 3 जुलाई
63341मुजफ्फरपुर – नरकटियागंज3 जुलाई

इन ट्रेनों का रहेगा शॉर्ट टर्मिनेशन

ट्रेन संख्याबदलाव
14010 आनंद विहार – बापूधाम मोतिहारी1 जुलाई को केवल नरकटियागंज तक जाएगी
14009 बापूधाम मोतिहारी – आनंद विहार2 जुलाई को नरकटियागंज से खुलेगी
15215 मुजफ्फरपुर – नरकटियागंज3 जुलाई को केवल सुगौली तक चलेगी
15216 नरकटियागंज – मुजफ्फरपुर3 जुलाई को सुगौली से चलेगी

इन प्रमुख ट्रेनों का बदला गया रूट

  • 15568 आनंद विहार – बापूधाम मोतिहारी (1 जुलाई)
  • 15052 गोरखपुर – कोलकाता (2 जुलाई) वाया सिकटा–रक्सौल–सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर
  • 15705 कटिहार – दिल्ली चंपारण हमसफर (2 जुलाई) वाया मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–सिकटा
  • 15212 अमृतसर – दरभंगा जननायक एक्सप्रेस (1 जुलाई)
  • 04623 कोलकाता – अमृतसर स्पेशल (2 जुलाई) वाया मुजफ्फरपुर–हाजीपुर–छपरा–गोरखपुर
  • 15211 दरभंगा – अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (2 जुलाई)
  • 12558 आनंद विहार – मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस (2 जुलाई)
  • 15273 रक्सौल – आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस (3 जुलाई) वाया रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज
  • 19038 बरौनी – बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस (3 जुलाई) वाया मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज

Read more

Local News