
बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कहा – “आम आदमी पार्टी बांग्लादेशी घुसपैठियों के समर्थन में खड़ी है.” उन्होंने कहा – “आप के दो विधायक – मोहिंदर गोयल और जय भगवान उपकार बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने की साजिश में शामिल रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में आप विधायक और स्टाफ सदस्यों को दो नोटिस भेजे हैं. दोनों में से कोई भी दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ हैं.” ईरानी ने आगे कहा- “आम आदमी पार्टी के नेता राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े ऐसे मुद्दों पर चुप क्यों हैं? वे घुसपैठिए कौन हैं जो फर्जी वोटर कार्ड बनाकर हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करना चाहते हैं? आम आदमी पार्टी के विधायक जांच एजेंसियों के साथ समन्वय क्यों नहीं कर रहे हैं? आम आदमी पार्टी बांग्लादेशी घुसपैठियों के समर्थन में खड़ी है.”


