Tuesday, June 16, 2026

 बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है, पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की है.

Share

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 जून से 20 जून तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान बिहार के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

17 जून को इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 जून को उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में मौसम खराब रहने की संभावना है.

इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. साथ ही गरज-चमक और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, बेगूसराय और दक्षिण बिहार के कई जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

18 जून को कई जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 18 जून को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नालंदा समेत कई जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है.

19 जून को 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जून को मौसम विभाग ने राज्य के बड़े हिस्से के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, पटना, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर और नवादा में मौसम ज्यादा एक्टिव रह सकता है.

इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है.

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, जमुई, बांका, भागलपुर और शेखपुरा में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है. वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है.

Read more

Local News