Wednesday, September 23, 2026

बक्सर में पैक्स अध्यक्ष के भाई की हत्या

Share

बक्सर में बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के भाई ओम प्रकाश सिंह (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना राजापुर थाना क्षेत्र के देवढिया गांव की है। जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश सिंह गुरुवार की रात खाना खाने के बाद दालान में सोने के लिए गए थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Read more

Local News