Sunday, July 5, 2026

पुलिस ने महिला को हथियार के साथ किया गिरफ्तार -सोशल मीडिया में पिस्टल के साथ फोटो डालना पड़ा भारी…

Share

बक्सर पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो प्रसारित करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। नगर थाना क्षेत्र के सोहनीपट्टी में हुई गिरफ्तारी में पुलिस ने महिला के पास से एक देसी पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए। पूछताछ में महिला ने बताया कि हथियार उसे डुमरांव के एक दोस्त ने दिया था।

बक्सर। सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ तस्वीरें प्रसारित करने वाली महिला को नगर पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार की शाम पुलिस को यह सफलता नगर थाना क्षेत्र के सोहनीपट्टी से मिली है। मामले में उसके एक अन्य साथी की तलाश में पुलिस छापेमारी में जुटी है।

जानकारी देते थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले इंटरनेट मीडिया पर हाथ में पिस्टल लिए एक महिला की तस्वीर प्रसारित हुई थी। मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस तस्वीर वाली महिला की तलाश में लगी थी।

इसी क्रम में शनिवार की शाम उसे थाना क्षेत्र के सोहनीपट्टी स्थित एक किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया। उसके कमरे की तलाशी लेने पर बिस्तर के नीचे दबाकर रखे देसी पिस्टल के साथ ही आठ कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

Read more

Local News