बिहार के मुजफ्फरपुर में पानी भरे एक गड्ढे में डूबने से पांच युवकों की मौत हो गयी. पांचो नहाने गए थे और हादसे का शिकार बन गए. पुलिस ने शव को जब्त किया.
मुजफ्फरपुर में पांच बच्चों की मौत डूबने से हो गयी. कटरा प्रखंड के खंगुरा और बंधपुरा पंचायत के गोरधोवा पुल के पास एक पानी भरे गड्डे में सभी बच्चे डूबे हैं. ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोर की मदद से सभी बच्चों के शव को निकाल लिया है
12 से 15 वर्ष उम्र के सभी मृतक
पांचो शव की पहचान खंगुराडीह के ही मो.शहजाद के बेटे मो. अनस (15 वर्ष ), मो. रेयाज के पुत्र मो. हिदायतुल्ला (उम्र 14 वर्ष ), कल्लू उर्फ मुस्तफा के 12 वर्षीय पुत्र मो. हमजा अली ,मो.अफताब के पुत्र मो. रहमान (उम्र 12 वर्ष ) और नर्गिस प्रवीण के बेटे मो. अब्बू तालीम (उम्र 12 वर्ष) के रूप में हुई है.
नहाने गए और गड्ढे में फंस गए
सभी बच्चे स्नान करने गये थे. इसी क्रम में गड्ढे में सभी फंस गये. जहां डूबने से पांचो की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.


